गृह मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने केरलम के लोगों को हार्दिक बधाई दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल का केरल का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने का फैसला राज्य के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम

‘केरलम’ नाम राज्य की विरासत को उसकी पूरी सच्चाई के साथ दर्शाएगा और इसके गौरव को बनाए रखेगा

प्रविष्टि तिथि: 24 FEB 2026 8:03PM by PIB Delhi

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने केरलम के लोगों को हार्दिक बधाई दी है।

X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि केरलम के लोगों को हार्दिक बधाई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल का केरल का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने का फैसला राज्य के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। श्री शाह ने कहा कि ‘केरलम’ नाम राज्य की विरासत को उसकी पूरी सच्चाई के साथ दर्शाएगा और इसके गौरव को बनाए रखेगा।

*****

आरके / आरआर / पीआर


(रिलीज़ आईडी: 2232364) आगंतुक पटल : 96
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Gujarati , Kannada