गृह मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा नए प्रधानमंत्री कार्यालय ‘सेवा तीर्थ’ के लोकार्पण को ऐतिहासिक बताया

भारतीय लोकतंत्र के केंद्र में जनसेवा को ही सर्वोपरि रखने की दिशा में आज का दिन ऐतिहासिक

‘सेवा तीर्थ’ पिछले 11 वर्षों से मोदी जी के नेतृत्व में सेवा-भाव से चल रही सरकार के संकल्प का प्रतीक है

‘सेवा तीर्थ’ विकसित व आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में मील का पत्थर सिद्ध होने वाला है

प्रविष्टि तिथि: 13 FEB 2026 6:01PM by PIB Delhi

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा नए प्रधानमंत्री कार्यालय ‘सेवा तीर्थ’ के लोकार्पण को भारतीय लोकतंत्र के केंद्र में जनसेवा को ही सर्वोपरि रखने की दिशा में ऐतिहासिक दिन बताया है।

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने X पर एक पोस्ट में कहा, “भारतीय लोकतंत्र के केंद्र में जनसेवा को ही सर्वोपरि रखने की दिशा में आज का दिन ऐतिहासिक है, जब मोदी जी ने नए प्रधानमंत्री कार्यालय ‘सेवा तीर्थ’ का लोकार्पण किया है। यह ‘सेवा तीर्थ’ पिछले 11 वर्षों से मोदी जी के नेतृत्व में सेवा-भाव से चल रही सरकार के संकल्प का प्रतीक है। हर देशवासी तक विकास और जन-कल्याणकारी कार्यों की पहुँच सुनिश्चित कर, विकसित व आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में यह मील का पत्थर सिद्ध होने वाला है।“

***

आरके/आरआर/ पीएस


(रिलीज़ आईडी: 2227681) आगंतुक पटल : 104
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Assamese , Gujarati , Malayalam