वस्‍त्र मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

"द कॉटेज" ने राष्ट्रीय और राज्य पुरस्कार विजेता महिला शिल्पकारों की कृतियों को प्रदर्शित करने वाली विशेष प्रदर्शनी के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया

Posted On: 10 MAR 2025 5:03PM by PIB Delhi

केंद्रीय कुटीर उद्योग निगम लिमिटेड, "द कॉटेज" ने राष्ट्रीय और राज्य पुरस्कार विजेता महिला शिल्पकारों की कृतियों को प्रदर्शित करने वाली एक अनूठी प्रदर्शनी के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 का गौरवपूर्वक जश्न मनाया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन 8 मार्च को वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग की उपायुक्त सुश्री कात्यायनी संजय भाटिया ने केंद्रीय कुटीर उद्योग निगम लिमिटेड (सीसीआईसी) के प्रबंध निदेशक श्री मनोज लाल की उपस्थिति में किया।

श्री मनोज लाल ने कुटीर उद्योग क्षेत्र में शिल्पकारों और बुनकरों के महत्व को रेखांकित  करते हुए, इस बात पर प्रकाश डाला कि सीसीआईसी पूरे भारत में 2000 से अधिक महिला कारीगरों और बुनकरों को एक विपणन मंच प्रदान करके उन्हें सशक्त बना रहा है। यह पहल सीधे तौर पर प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत और वोकल फॉर लोकल के विजन में योगदान देती है। इसके अलावा, श्री मनोज लाल ने इस बात पर बल दिया कि सीसीआईसी कुशल महिला कारीगरों को उद्यमी बनने, आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने और देश की आर्थिक वृद्धि में उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रेरित कर रहा है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में, द कॉटेज ने प्रदर्शनी अवधि के दौरान महिला ग्राहकों को 15 प्रतिशत की विशेष छूट की पेशकश की। इस विशेष पेशकश ने महिला कला संरक्षकों को इस जश्न में शामिल होने और प्रतिभाशाली महिला कारीगरों के साथ बातचीत करने के लिए प्रोत्साहित किया, जिन्होंने अपने हस्तनिर्मित उत्पादों को दिखाय और अपने कौशल का प्रदर्शन किया।

राष्ट्रीय एवं राज्य पुरस्कार विजेता महिला कारीगर 8 से 13 मार्च 2025 तक जवाहर व्यापार भवन, जनपथ, नई दिल्ली में इस प्रदर्शनी में अपने उत्पादों का प्रदर्शन/लाइव प्रदर्शन करेंगी।

भाग लेने वाली महिला कारीगरों और उनके शिल्प का विवरण:

****

 

एमजी/आरपीएम/केसी/आईएम/एसवी



(Release ID: 2109974) Visitor Counter : 61


Read this release in: English , Urdu , Marathi , Tamil