सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

श्री नितिन गडकरी ने कहा कि भारतमाला परियोजना के एक हिस्से के रूप में सिन्नर बाईपास के निर्माण सहित राष्ट्रीय राजमार्ग- 160 के सिन्नर-शिरडी खंड को चार लेन का बनाने में कार्बन फुटप्रिंट न्यूनतम करने और यातायात की भीड़ को कम करने के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है


Posted On: 06 JUN 2023 12:24PM by PIB Delhi

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने कहा कि भारतमाला परियोजना के एक हिस्से के रूप में हम वर्तमान में महाराष्ट्र में सिन्नर बाईपास के निर्माण सहित राष्ट्रीय राजमार्ग-160 के सिन्नर-शिरडी खंड को चार लेन का बनाने के काम में लगे हुए हैं। सिलसिलेवार किए गए ट्वीट्स में उन्होंने कहा कि इस परिवर्तनकारी परियोजना का बहुत अधिक  सामाजिक महत्व है, क्योंकि यह परियोजना शिरडी की पैदल यात्रा करने वाले साईं बाबा भक्तों के लिए एक समर्पित ‘रूट’ या 'मार्ग' के रूप में काम करेगी। इसके अलावा, यह आर्थिक उत्प्रेरक के रूप में कार्य करने के लिए तैयार है। इससे आसपास के क्षेत्रों का भी तेजी से विकास हो रहा है।                       

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001UBZL.jpg

श्री गडकरी ने कहा कि इस पहल का एक मुख्य उद्देश्य महाराष्ट्र के दो प्रमुख धार्मिक शहरों शिरडी और नासिक/त्र्यंबकेश्वर के बीच लगने वाले यात्रा समय को काफी हद तक कम करना है। इसके अलावा, स्थिरता के लिए हमारी मजबूत प्रतिबद्धता के अनुरूप, इस परियोजना में कार्बन फुटप्रिंट को न्यूनतम करने और यातायात की भीड़ को कम करने के लिए विभिन्न उल्लेखनीय तकनीकों को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि उल्लेखनीय प्रक्रियाओं में सर्विस रोड के निर्माण में प्लास्टिक कचरे का उपयोग, सीमेंट ट्रीटेड बेस (सीटीबी) और सीमेंट ट्रीटेड सब-बेस (सीटीएसबी) के साथ-साथ ही सड़क की सतह के लिए 'आरएपी' (रिक्लेम्ड एस्फॉल्ट पेवमेंट) का उपयोग शामिल है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002M0CD.jpg

श्री गडकरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के गतिशील नेतृत्व में हमारी अटूट  प्रतिबद्धता इस क्षेत्र के समग्र विकास को बढ़ावा देते हुए अधिक कुशल और पर्यावरण अनुकूल गतिशील नेटवर्क का निर्माण करने में निहित है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003TFWQ.jpg

***

एमजी/एमएस/आईपीएस/जीआरएस/डीके-



(Release ID: 1930202) Visitor Counter : 324