राष्ट्रपति सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

राष्ट्रपति ने रामनवमी की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी

Posted On: 29 MAR 2023 6:21PM by PIB Delhi

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने रामनवमी की पूर्व संध्या पर सभी देशवासियों को बधाई दी है।

अपने एक संदेश में, राष्ट्रपति ने कहा है, “रामनवमी के पावन अवसर पर, मैं अपने सभी देशवासियों को बधाई देती हूं।

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की जयंती के रूप में मनाया जाने वाला हर्ष और समृद्धि का यह पर्व हमें निःस्वार्थ सेवा का संदेश देता है और प्रेम, करुणा, मानवता एवं त्याग के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। भगवान राम का जीवन दया एवं त्याग का उत्कृष्ट उदाहरण है और यह हमें एक गरिमापूर्ण एवं अनुशासित जीवन जीने की सीख देता है।

आइए, हम सब अपने जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के आदर्शों को आत्मसात करें और भारत को एक गौरवशाली राष्ट्र बनाने के लिए स्वयं को अर्पित करें।”

राष्ट्रपति का संदेश के लिए कृपया यहां क्लिक करें

*****

एमजी/एमएस/एआर/आर/एसएस  



(Release ID: 1911998) Visitor Counter : 250