पर्यटन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

पर्यटन मंत्रालय ने भारत के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के लिए 1300 करोड़ रुपये से अधिक की 16 परियोजनाओं को मंजूरी दी है: श्री जी. किशन रेड्डी

प्रविष्टि तिथि: 07 FEB 2022 5:45PM by PIB Delhi

पर्यटन स्थलों की पहचान और उनका विकास प्राथमिक रूप से संबंधित राज्य सरकार / केन्द्र शासित प्रदेश प्रशासन की जिम्मेदारी है। हालांकि, पर्यटन मंत्रालय अपनी स्वदेश दर्शनयोजना के तहत देश में पर्यटन से जुड़े बुनियादी ढांचे के विकास के लिए राज्य सरकार/ केन्द्रशासित प्रदेश प्रशासन/केन्द्रीय एजेंसियों आदि को धन प्रदान करता है। पर्यटन मंत्रालय ने इस योजना के तहत भारत के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के लिए कुल 1337.63 करोड़ रुपये की 16 परियोजनाओं को मंजूरी दी है। पर्यटन मंत्रालय ने अपनी स्वदेश दर्शनयोजना के तहत असम में दो परियोजनाओं को मंजूरी दी है।

पर्यटन मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने यह जानकारी आज लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

*******

एमजी/एएम/आर/वाईबी
 


(रिलीज़ आईडी: 1796263) आगंतुक पटल : 437
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Manipuri , Punjabi , Telugu