Others
बिहार विधानसभा चुनाव–2025: जनभागीदारी का नया अध्याय
मतदाताओं से समावेशन तक: बिहार चुनाव की कहानी
Posted On:
20 NOV 2025 3:31PM
बिहार विधानसभा चुनाव–2025 कई मायनों में विशेष रहा। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी Electors Data Summary से यह स्पष्ट होता है कि इस वर्ष राज्य ने मतदाता भागीदारी, महिला मतदान, समावेशी प्रतिनिधित्व और चुनावी प्रबंधन के स्तर पर महत्वपूर्ण अध्याय जोड़े हैं।

यहाँ चुनाव की मुख्य विशेषताएँ और इस बार के चुनाव को खास बनाने वाले प्रमुख बिंदु दिए गए हैं:
1. रिकॉर्ड स्तर का मतदाता आधार
इस बार बिहार में कुल 7.46 करोड़ मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें शामिल हैं—
- पुरुष मतदाता: 3,95,35,377
- महिला मतदाता: 3,51,54,057
- तृतीय लिंग: 1,701
2. महिला वोटरों की ऐतिहासिक बढ़त – पुरुषों से अधिक मतदान

इस चुनाव में सबसे उल्लेखनीय उपलब्धि रही महिलाओं का पुरुषों से अधिक मतदान करना—
- पुरुषों ने वोट डाले: 2,47,99,450
- महिलाओं ने वोट डाले: 2,52,30,570
3. कुल मतदान प्रतिशत में वृद्धि
इस बार बिहार में कुल मतदान प्रतिशत 67.25% रहा
- सामान्य श्रेणी सीटों पर मतदान: 67.05%
- SC सीटों पर: 67.89%
- ST सीटों पर: 76.50% (सबसे अधिक)
4. पोस्टल बैलेट में उल्लेखनीय भागीदारी
- कुल 2,01,444 मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट का उपयोग किया।
5. NOTA का महत्वपूर्ण प्रयोग
- इस बार 9.10 लाख से अधिक मतदाताओं ने NOTA का प्रयोग किया।
6. विशाल एवं सुगठित चुनावी प्रबंधन

निर्वाचन आयोग की उपलब्धियां—
- 90,740 मतदान केंद्र स्थापित किए
- प्रति केंद्र औसतन 823 मतदाता रहे
- सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई
- राज्य में किसी भी स्थान पर पुनर्मतदान (re-poll) की आवश्यकता नहीं पड़ी
****
मोहित कुमार पाण्डेय
(Explainer ID: 156123)
आगंतुक पटल : 773
Provide suggestions / comments