Others
गांधी मैदान और बिहार के शपथ ग्रहण समारोहों का ऐतिहासिक महत्व
Posted On:
19 NOV 2025 2:52PM
परिचय
गांधी मैदान, पटना — बिहार की राजनीतिक धाराओं और ऐतिहासिक घटनाओं का प्रमुख साक्षी रहा है। स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर आधुनिक बिहार की राजनीतिक संरचना तक, इस मैदान ने कई निर्णायक क्षणों को जन्म लेते देखा है। राज्य की राजनीति में इसे प्रतीकात्मक और ऐतिहासिक दोनों ही रूपों में विशेष स्थान प्राप्त है।

मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोहों की दृष्टि से भी गांधी मैदान एक महत्वपूर्ण स्थल रहा है। बिहार के दो राजनेताओं — श्री नीतीश कुमार और श्री लालू प्रसाद — ने इसी मैदान में अपने-अपने कार्यकाल की शुरुआत की है।
गांधी मैदान में आयोजित प्रमुख शपथ ग्रहण समारोह
गांधी मैदान में कुल अब तक कुल चार बार नयी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ है । जिनमें से तीन बार श्री नीतीश कुमार और एक बार श्री लालू प्रसाद ने यहाँ मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
1. गाँधी मैदान में श्री नीतीश कुमार का मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण:
- वर्ष 2015
- वर्ष 2010
- वर्ष 2005
2. गाँधी मैदान में श्री लालू प्रसाद का मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण:

गांधी मैदान: स्वतंत्रता आंदोलन से आधुनिक राजनीति तक
- गांधी मैदान बिहार ही नहीं, पूरे देश के राजनीतिक और सामाजिक आंदोलनों का सक्रिय केंद्र रहा है।
- स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान महात्मा गांधी के अनेक कार्यक्रमों का गवाह बना गाँधी मैदान
- जयप्रकाश नारायण के संपूर्ण क्रांति आंदोलन इसी मैदान से गति पकड़ता हुआ राष्ट्रीय स्वरूप में बदल गया।
- सत्ता परिवर्तन, राजनीतिक संदेश और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का प्रतीक बन गया का प्रतिक बना गाँधी मैदान।
***
मोहित कुमार पाण्डेय
(Explainer ID: 156094)
आगंतुक पटल : 639
Provide suggestions / comments