प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में हुई एक दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया


प्रधानमंत्री ने पीएमएनआरएफ से अनुग्रह राशि देने की घोषणा की

प्रविष्टि तिथि: 28 NOV 2026 5:15PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में हुई एक दुर्घटना में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। श्री मोदी ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

प्रधानमंत्री ने पीएमएनआरएफ से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया;

“उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में हुई एक दुर्घटना में लोगों की मौत की खबर से बहुत दुख हुआ। मैं इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे: पीएम @narendramodi”

***

पीके/केसी/आरटी/आर/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 2343129) आगंतुक पटल : 28
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Gujarati , Malayalam