57th International Film Festival of India 2026
20 – 28 Nov 2026

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव श्री चंचल कुमार ने गोवा में 57वें इफ़्फी में प्रकाशन विभाग के स्टॉल का उद्घाटन किया


​​​​​​​प्रकाशन विभाग ने स्टॉल संख्या 24 पर भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, इतिहास, कला, सिनेमा और साहित्य पर आधारित पुस्तकों का प्रदर्शन किया

यह स्टॉल फिल्म प्रेमियों, प्रतिनिधियों और आगंतुकों को भारत की विविध साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विरासत को जानने-समझने का अवसर प्रदान करता है

प्रविष्टि तिथि: 21 NOV 2026 9:03PMby PIB Delhiरिलीज़ आईडी: 2339788Views: 19

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव श्री चंचल कुमार ने आज गोवा में आयोजित 57वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ़्फी 2026) में प्रकाशन विभाग के स्टॉल (स्टॉल संख्या 24) का उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रकाशन विभाग की महानिदेशक श्रीमती कंचन प्रसाद भी उपस्थित थीं।

इफ़्फी का 57वां संस्करण 20 से 28 नवंबर, 2026 तक गोवा में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें भारत और दुनिया भर के फिल्म निर्माता, सिनेमा प्रेमी, फिल्म उद्योग के पेशेवर और प्रतिनिधि एकत्रित हो रहे हैं।

स्टॉल संख्या 24 पर स्थित प्रकाशन विभाग के स्टॉल में भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, इतिहास, कला, सिनेमा, साहित्य और राष्ट्रीय महत्त्व के अन्य विषयों पर आधारित पुस्तकों एवं प्रकाशनों का विविध संग्रह प्रदर्शित किया गया है। यह स्टॉल आगंतुकों को ऐसे ज्ञानवर्धक और समृद्ध प्रकाशनों को देखने-समझने का अवसर प्रदान करता है, जो देश की सांस्कृतिक विविधता, रचनात्मक परंपराओं और बौद्धिक विरासत को प्रतिबिंबित करते हैं।

भारतीय सिनेमा से संबंधित प्रकाशनों पर विशेष ध्यान दिया गया है, जो फिल्म प्रेमियों, विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं और प्रतिनिधियों को सिनेमा के विकास, फिल्म निर्माताओं की रचनात्मक यात्राओं तथा भारत की सिनेमाई विरासत में प्रमुख हस्तियों के योगदान के बारे में गहराई से जानने का अवसर प्रदान करते हैं।

भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत एक प्रमुख प्रकाशन संस्थान, प्रकाशन विभाग वर्ष 1941 से विभिन्न विषयों पर पुस्तकें और पत्रिकाएं प्रकाशित करता आ रहा है। अपने प्रकाशनों के माध्यम से यह विभाग भारत की साहित्यिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और बौद्धिक विरासत का संरक्षण और प्रसार करना जारी रखे हुए है।

इफ़्फी 2026 में प्रकाशन विभाग की भागीदारी पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा देने, पुस्तकों के प्रति लोगों की रुचि बढ़ाने और मूल्यवान ज्ञान को व्यापक जनसमूह तक सुलभ कराने के उसके निरंतर प्रयासों का हिस्सा है।

यह स्टॉल सिनेमा को साहित्य से जोड़ने वाले मंच के रूप में कार्य करता है, जिससे महोत्सव के प्रतिनिधियों और आगंतुकों को पर्दे से परे भारत की समृद्ध कथा-कथन परंपराओं को जानने का अवसर मिलता है।

महोत्सव में अपनी भागीदारी के माध्यम से प्रकाशन विभाग पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा देने, भारत की रचनात्मक उपलब्धियों का उत्सव मनाने और वर्तमान तथा भावी पीढ़ियों के लिए देश की सांस्कृतिक एवं साहित्यिक विरासत को संरक्षित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराता है।

आईएफएफआईलॉयड यहां पढ़ें:

https://www.pib.gov.in/iffi/57/iffiLoid.aspx?yr=2026&lang=1&reg=48

*****

पीके/केसी/आरटी/पीके


Great films resonate through passionate voices. Share your love for cinema with #IFFI2026 and #StoriesWithoutBorders. Tag us @pibindia on Instagram and @PIB_India on X, and we will help amplify your festival moments!

For accredited journalists, critics, bloggers, and vloggers seeking 1-on-1 interviews with filmmakers and festival juries, write to us at:
iffi.mediadesk@pib.gov.in with the subject line: Take One with PIB.


Official Release ID: 2339788
•
Media Centre: Goa
•
Festival Dates: Nov 20 – 28, 2026