प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में भजन क्लबिंग कार्यक्रम में युवाओं के उत्साह की सराहना की

प्रविष्टि तिथि: 20 NOV 2026 11:00PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के नमो घाट पर आयोजित भजन क्लबिंग कार्यक्रम में युवाओं के उत्साह की सराहना की। इस कार्यक्रम ने उपस्थित सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

श्री मोदी ने कहा, “मेरे युवा मित्रों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने इस कार्यक्रम में एक विशेष ऊर्जा और जीवंतता भर दी। उनका जोश और उत्साह वास्तव में देखने लायक था!”

श्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया:

बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में भजन क्लबिंग का कार्यक्रम हर किसी को मंत्रमुग्ध कर गया।

नमो घाट पर हुए इस आयोजन में मेरे युवा साथियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी की। उनका उत्साह देखते ही बन रहा था!

********

पीके/केसी/आरटी/डीवी/डीए

 


(रिलीज़ आईडी: 2339468) आगंतुक पटल : 45
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil , Malayalam