प्रविष्टि तिथि:
15 NOV 2026 6:33PM by PIB Delhi
संयुक्त राष्ट्र के जलवायु शिखर सम्मेलन में आमतौर पर ऊर्जा, वित्त और प्रौद्योगिकी पर चर्चा होती है। लेकिन शनिवार दोपहर कॉप31 में अंतरराष्ट्रीय सौर ऊर्जा गठबंधन पवेलियन में भारत के फिट इंडिया मूवमेंट ने एक अलग संदेश दिया—जलवायु संरक्षण की लड़ाई आम सड़कों पर भी जीती जा सकती है और इसकी शुरुआत सप्ताहांत में एक साइकिल यात्रा से हो सकती है।
भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) के उप महानिदेशक मयंक श्रीवास्तव ने कहा कि कोई भी शहर साइकिल लेन बना सकता है लेकिन उसका उपयोग तभी होगा जब नागरिक उस पर साइकिल चलाने का विकल्प चुनें। केवल बुनियादी ढांचा लोगों की जीवनशैली नहीं बदलता।

“संडेज़ ऑन साइकिल: एक साप्ताहिक यात्रा से जीवनशैली तक” विषय पर कॉप31 में बच्चे, युवा, शिक्षा और क्षमता दिवस के अवसर पर पवेलियन (डी 610) में यह एक घंटे का सत्र आयोजित किया गया। इसे भारत के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के फिट इंडिया मूवमेंट ने आयोजित किया था।
इस कार्यक्रम में ‘संडेज़ ऑन साइकिल’ को मिशन एलआईएफई (लाइफ़ स्टाइल फॉर एनवायरनमेंट) के तहत टिकाऊ जीवनशैली का एक व्यावहारिक उदाहरण बताया गया। इसका सरल संदेश था—एक पैडल, एक उद्देश्य और एक स्वस्थ दुनिया।
श्री श्रीवास्तव ने बताया कि संडेज़ ऑन साइकिल’ एक निःशुल्क सामुदायिक साइकिल यात्रा है जो 22 दिसंबर 2024 से हर रविवार आयोजित की जा रही है और अब तक ऐसा कोई भी रविवार नहीं है कि साइकिल यात्रा आयोजित न की गई हो।
उन्होंन बताया कि भारत में 30,000 से अधिक स्थानों पर लगभग 37 लाख इसमें शामिल हो चुकें है। इस वर्ष विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय साइकिलिंग संस्था अंतरराष्ट्रीय साइकिलिंग संघ (यूसीआई) के साथ मिलकर आयोजकों ने 1 लाख साइकिल चालकों का लक्ष्य रखा था, लेकिन लगभग 4 लाख लोग इसमें शामिल हुए।
उन्होंने कहा कि संख्या से अधिक महत्वपूर्ण यह है कि लोगों ने साइकिल चलाने को गंभीरता से लेना शुरू कर दिया है। वे हर रविवार आते हैं और जो शुरुआत में एक अभियान था, वह अब एक आदत बन रहा है।
उन्होंने कहा कि भारत जैसे देशों के लिए समय बहुत महत्वपूर्ण है। वैश्विक दक्षिण के कई शहर अभी भी विकसित हो रहे हैं और इनमें अधिकांश यात्राएं इतनी छोटी होती हैं कि उन्हें साइकिल से पूरा किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि यदि कारों पर निर्भरता बढ़ने से पहले साइकिल चलाना आदत बन जाए, तो उन उत्सर्जनों को पैदा होने से ही रोका जा सकता है। आज उन्हें रोकना, बाद में उन्हें कम करने की तुलना में कहीं सस्ता है।
संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन में वैश्विक जलवायु प्रणाली वैश्विक जलवायु कार्रवाई के लिए क्षेत्रीय सहभागिता का नेतृत्व करने वाली लिंडिता ज़ाफेरी-सालिहु ने मुख्य भाषण दिया। उन्होंने फिट इंडिया को एक ऐसा शानदार मॉडल बताया जिसे दुनिया के अन्य हिस्सों में भी अपनाया जा सकता है। उन्होंने अपने पति का उदाहरण देते हुए बताया कि वे 18 वर्ष की उम्र में एक नए देश में शरणार्थी के रूप में पहुंचे थे और उन्हें स्थानीय हैंडबॉल क्लब के माध्यम से एक समुदाय मिला। उन्होंने कहा कि कोई समुदाय तभी समुदाय होता है, जब कोई उसे एक साथ लाता है। उन्होंने कहा कि जलवायु वार्ताएं इतनी तकनीकी हो गई हैं कि आम लोगों को उनसे जोड़ना कठिन रहा है। ऐसे में खेल लोगों को जोड़ने वाली “कड़ी” का काम कर सकता है।

इसके बाद इस साइकिल अभियान की यात्रा पर एक लघु फिल्म दिखाई गई। फिल्म में केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया को दिखाया गया। उन्होंने दिसंबर 2024 में ‘संडेज़ ऑन साइकिल’ की शुरुआत की थी ओर बताया था कि साइकिल “सिर्फ व्यायाम से कहीं अधिक” है। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘फिट इंडिया’ संदेश को आगे बढ़ाने का एक प्रभावशाली माध्यम है। उन्होंने कहा कि फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल जैसी पहलों के माध्यम से हमें इस जुनून को हर घर और हर समुदाय तक पहुंचाना चाहिए।
फिट इंडिया की सलाहकार डॉ. भैरवी जोशी की अध्यक्षता में एक पैनल चर्चा हुई, जिसमें यह सवाल उठाया गया कि क्या सप्ताहांत की साइकिल यात्रा शहरों के विकास और परिवहन व्यवस्था को प्रभावित कर सकती है।
वॉक 21 फाउंडेशन के जिम वॉकर ने कोलंबिया के बोगोटा का उदाहरण दिया। श्री वॉकर ने पिछले महीने दिल्ली में ‘संडेज़ ऑन साइकिल’ में हिस्सा लिया था । उन्होंने बताया कि बोगोटा में लगभग 50 वर्ष पहले शुरू की गई थी और अब हर रविवार लगभग 16 लाख लोगों को 125 किलोमीटर लंबी सड़कों पर अब कार नहीं चलते। उन्होंने कहा कि हम अपने शहरों की आदतों में फंस जाते हैं।
डब्ल्यूआरआई रॉस सेंटर फॉर सस्टेनेबल सिटीज के शहरी गतिशीलता निदेशक फेलिप ए. रामिरेज़ बुइत्रागो ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम उदाहरण के माध्यम से लोगों को सिखाते हैं। जब लोग सड़कों का आनंद लेने लगते हैं, तब शहरों के लिए सुरक्षित साइकिल लेन और सार्वजनिक परिवहन से जुड़े मार्ग बनाने का आधार मजबूत होता है।
आई टी डी पी अफ्रीका के गशॉ अबेरा ने बताया कि इथियोपिया के अदीस अबाबा में कार-मुक्त दिनों ने देश की पहली गैर-मोटर चालित परिवहन रणनीति तैयार करने में मदद की, जिसमें पैदल मार्गों और साइकिल ट्रैक के लक्ष्य तय किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि यह पूछने के बजाय कि हम अफ्रीका से क्या सीख सकता है, मैं कहूंगा कि अफ्रीका भारत से क्या सीख सकता है।
ऊर्जा एवं संसाधन संस्थान (टेरी) के कार्यकारी निदेशक संजय सेठ ने कहा कि भारत की जलवायु प्रतिबद्धताओं तथा राज्यों और शहरों की योजनाओं में पैदल चलने और साइकिल चलाने को शामिल किया जाना चाहिए। इन्हें केवल जागरूकता अभियान के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम सुरक्षित ढंग से निर्माण करें फिर व्यवहार अपने आप बदलेगा।
जब पूछा गया कि अगले 12 महीनों में प्रत्येक शहर को कौन-सा एक कदम उठाना चाहिए तो बीवाईसीएस की मुख्य कार्यकारी अधिकारी माउड डी व्रीज़ ने कहा कि बस इसे शुरू कर दीजिए। जबकि अलग-अलग ने बुनियादी ढांचा, सामुदायिक भागीदारी और बाधा-मुक्त मार्ग जैसे सुझाव दिए।
सत्र के समापन पर फिट इंडिया की कार्यकारी निदेशक अमरज्योति ने सभी देशों, शहरों और साझेदारों को अगले 12 महीनों में कम-से-कम एक समुदाय-आधारित “एक्टिव मॉर्निंग (सजग सुबह) आयोजित करने और उसका अनुभव वन प्लेनेट नेटवर्क के माध्यम से साझा करने के लिए आमंत्रित किया।
उन्होंने बताया कि तुर्की साइक्लिंग संघ इस पहल से जुड़ने वाला पहला साझेदार है।
उन्होंने कहा कि साइकिलिंग संस्कृति एक दिन में नहीं बनती। यह उन लोगों द्वारा सप्ताह दर सप्ताह बनाई जाती है, जो लगातार इसमें भाग लेते हैं।

आयोजकों ने ‘संडेज़ ऑन साइकिल’ के पहले 97 संस्करणों की प्रभाव रिपोर्ट भी जारी की।
अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (इंटरनेशनल सोलर अलायंस) के महानिदेशक आशीष खन्ना ने विशेष संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि इस सत्र में पवेलियन में अब तक की सबसे बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए। उन्होंने स्टेडियम से लेकर जिम तक खेल सुविधाओं में सौर ऊर्जा अपनाने का भी आह्वान किया।
‘संडेज़ ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण 29 नवंबर को पूरे भारत में आयोजित किया जाएगा। फिट इंडिया ने बताया कि वह अन्य शहरों को अपने स्वयं के साइकिल कार्यक्रम शुरू करने में मदद करने के लिए संडे ऑन साइकिल टूलकिट साझा करेगा। लोगों को उस दिन अपने-अपने समुदायों में साइकिल चलाने के लिए भी आमंत्रित किया गया है।
फिट इंडिया ने सीओपी31 में आए प्रतिनिधियों को 15 नवंबर, रविवार को अंताल्या में एक विशेष ‘संडेज़ ऑन साइकिल’ यात्रा में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया। यह यात्रा कोन्याल्टी से पुराने शहर कैलिस तक तुर्की साइक्लिंग संघ के सहयोग से आयोजित की गई।
इस प्रकार भारत की स्थानीय साइकिल यात्रा को कॉप31 के मेजबान शहर तक ले जाया गया। भारत में उसी दिन ‘संडेज़ ऑन साइकिल’ का 98वां संस्करण बाल दिवस के अवसर पर साइकिलिंग और ज़ुम्बा के साथ आयोजित किया गया।
“साथ सवारी करें, साथ बदलाव लाएं।” — अमरज्योति
कॉप 31 में संडे ऑन साइकिल का यह स्पेशल एडिशन “इंडिया पेडल्स एंड द वर्ल्ड जॉइन्स इन!” बैनर के तहत हुआ था, और इसे टर्किश साइक्लिंग फेडरेशन के साथ पार्टनरशिप में रविवार, 15 नवंबर, 2026 को तुर्की के अंताल्या में ऑर्गनाइज़ किया गया था। इस रूट पर साइक्लिस्ट ने कोन्याल्टी कैडेसी से रैली शुरू की और इसिक्लर पर खत्म की।
फिट इंडिया – संडेज़ ऑन साइकिल के बारे में
डॉ. मनसुख मांडविया, केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री, द्वारा दिसंबर 2024 में शुरू किया गया फिट इंडिया – संडेज़ ऑन साइकिल कार्यक्रम भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत आयोजित किया जाता है। इसमें भारतीय साइकिलिंग महासंघ, नवव्रती फाउंडेशन, फिटस्पायर, समेकित स्वास्थ्य केंद्र, माय भारत और अन्य साझेदार सहयोग करते हैं। देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में प्रत्येक रविवार साइकिल यात्राएं आयोजित की जाती हैं। इनमें भारतीय खेल प्राधिकरण (एस ए आई) के क्षेत्रीय केंद्र, उत्कृष्टता के राष्ट्रीय केंद्र, भारतीय खेल प्राधिकरण के प्रशिक्षण केंद्र, खेलो इंडिया राज्य उत्कृष्टता केंद्र और खेलो इंडिया केंद्र भी शामिल हैं।
कॉप-31 का यह सत्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारतीय खेल प्राधिकरण, फिट इंडिया, मिशन लाइफ (पर्यावरण के लिए जीवनशैली), अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन और बीवाईसीएस इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित किया गया।
***
पीके/केसी/आरटी/एनकेएस/एसएस