नीति आयोग
azadi ka amrit mahotsav

नीति आयोग और जीआईजेड इंडिया ने रोड फ्रेट डीकार्बोनाइजेशन में तेजी लाने के लिए एशिया चरण II (एनडीसी-टीआईए II) के लिए राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान-परिवहन पहल के तहत कार्यान्वयन समझौते पर हस्ताक्षर किए

प्रविष्टि तिथि: 04 NOV 2026 5:00PM by PIB Delhi

नीति आयोग और ड्यूश गेसेलशाफ्ट एफयूआर इंटरनेशनेल जुसामेनरबीट (जीआईजेड) जीएमबीएच ने 3 नवंबर 2026 को एशिया चरण II के लिए राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान-परिवहन पहल (एनडीसी-टीआईए II) के तहत एक कार्यान्वयन समझौते पर हस्ताक्षर किए। एनडीसी-टीआईए II जर्मन सरकार की अंतर्राष्ट्रीय जलवायु पहल (आईकेआई) द्वारा समर्थित एक क्षेत्रीय पहल है। विश्व संसाधन संस्थान (डब्‍ल्‍यूआरआई) भारत, इंटरनेशनल काउंसिल ऑन क्लीन ट्रांसपोर्टेशन (आईसीसीटी) भारत और अगोरा एनर्जीवेंडे पहल के कार्यान्वयन भागीदारों में से हैं।

 

सड़क माल ढुलाई को कार्बन मुक्त करना एक स्‍थायी, ऊर्जा-सक्षम और निम्‍न कार्बन परिवहन प्रणाली की दिशा में भारत के रूपांतरण का एक महत्वपूर्ण घटक है। यद्यपि, मध्यम और भारी-भरकम माल वाहनों का विद्युतीकरण प्रारंभिक चरण में है, जो पर्याप्त चार्जिंग अवसंरचना, नवोन्‍मेषी वित्तपोषण तंत्र और एक सक्षम नियामक ढांचे की आवश्यकता को रेखांकित करता है। यह समझौता भारत के सड़क माल ढुलाई सेक्‍टर के डीकार्बोनाइजेशन में तेजी लाने के लिए परियोजना भागीदारों के बीच सहयोग को औपचारिक रूप देता है। यह पहल अपने राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान लक्ष्यों और दीर्घकालिक जलवायु लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए भारत के व्यापक प्रयासों में योगदान देगी।

***

पीके/केसी/आरटी/एसकेजे/केके


(रिलीज़ आईडी: 2332682) आगंतुक पटल : 100
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Gujarati , Tamil