प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने पर तेजलबेन दामोर को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 20 OCT 2026 9:09PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई पैरा गेम्स में महिलाओं की 200 मीटर टी12 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर तेजलबेन दामोर को बधाई दी।

श्री मोदी ने कहा कि उन्होंने एशियाई पैरा गेम्स में शानदार शुरुआत की है और यह एक यादगार पदार्पण साबित होगा। उन्होंने आगे कहा कि एक बड़े अंतरराष्ट्रीय मंच पर ऐसा आशाजनक प्रदर्शन उनकी प्रतिभा और क्षमता के बारे में बहुत कुछ बताता है और उन्होंने भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया:

"तेजलबेन डामोर के लिए यादगार शुरुआत!

उन्होंने एशियाई पैरा गेम्स में अपने सफर की शानदार शुरुआत की है, महिला 200 मीटर टी12 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है। एक बड़े अंतरराष्ट्रीय मंच पर ऐसा आशाजनक प्रदर्शन उनकी प्रतिभा और क्षमता के बारे में बहुत कुछ बताता है। आगे के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं: PM@narendramodi

***

पीके/केसी/आरटी/एसकेएस/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2325916) आगंतुक पटल : 31
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Assamese , Bengali , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam