स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने स्वच्छता को संस्थागत रूप देने और सरकारी कार्यालयों में लंबित मामलों को कम करने के लिए विशेष अभियान 6 शुरू किया

प्रविष्टि तिथि: 12 OCT 2026 1:40PM by PIB Delhi

केन्‍द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग 2 से 31 अक्टूबर 2026 तक विशेष अभियान 6 चला रहा है  जिसका उद्देश्य स्वच्छता को  संस्थागत रूप देना और सरकारी कार्यालयों में लंबित मामलों को कम करना है। यह अभियान विभाग के संबद्ध एवं अधीनस्थ कार्यालयों, केंद्रीय सरकारी अस्पतालों, स्वायत्त निकायों, केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और अन्य संबद्ध संस्थानों में लागू किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य स्वच्छता को बढ़ावा देना, कार्यस्थल प्रबंधन में सुधार करना और लंबित मामलों का समय पर निपटारा सुनिश्चित करना है।

सीजीएचएस डिस्पेंसरी, बेंगलुरु में फार्मेसी कक्ष

इस अभियान के अंतर्गत, विभाग के अधीन विभिन्न कार्यालय और संस्थान स्वच्छता अभियान चला रहे हैं, स्क्रैप और ई-कचरे का व्यवस्थित निपटान कर रहे हैं, कार्यालय स्थान का अधिकतम उपयोग कर रहे हैं और जनता की शिकायतों और अन्य लंबित मामलों के शीघ्र निपटान के उपाय कर रहे हैं। इन पहलों का उद्देश्य कार्यालय परिसरों के रखरखाव में सुधार करना, स्वच्छ और अधिक व्यवस्थित कार्य वातावरण बनाना और निरंतर एवं व्यवस्थित प्रयासों के माध्यम से प्रशासनिक दक्षता को मजबूत करना है।

मुंबई के सीडीएससीओ पश्चिम जोन में कॉरिडोर

मुंबई स्थित एपीएचओ द्वारा संचालित स्वच्छता गतिविधियाँ

ये प्रयास स्वच्छता को  संस्थागत रूप देने , लंबित मामलों को कम करने और अपने सभी कार्यालयों और संस्थानों में स्वच्छता, दक्षता और सुशासन की संस्कृति को बढ़ावा देने के प्रति विभाग की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

एम्‍स, मंगलागिरी में "कचरे से कला" प्रतियोगिता

एम्स, रायपुर द्वारा "कचरे से कला"

बठिंडा स्थित एम्स द्वारा "कचरे से कला"

*****

पीके/केसी/आरटी/जेके/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 2322190) आगंतुक पटल : 82
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu