प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने सरकार के प्रमुख के रूप में राष्ट्र सेवा के 25 वर्ष पूरे करने पर शुभकामनाएं देने के लिए पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी का आभार व्यक्त किया
प्रविष्टि तिथि:
07 OCT 2026 9:52PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी की शुभकामनाओं के लिए उनका धन्यवाद व्यक्त किया। श्री मोदी ने कहा, "पूरे भारत में, विशेष रूप से गरीबों और वंचितों के जीवन में आ रहे बदलावों के बारे में उनके विचार मेरे लिए अत्यंत मायने रखते हैं। जो कुछ भी हासिल हुआ है, वह 140 करोड़ भारतीयों के सामूहिक संकल्प का परिणाम है।"
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:
पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी, आपकी शुभकामनाओं और स्नेह भरे शब्दों के लिए हार्दिक आभार।
पूरे देश में, विशेषकर हमारे गरीब और वंचित भाई-बहनों के जीवन में आ रहे बदलावों पर उनके विचार मेरे लिए बहुत मायने रखते हैं। जो कुछ भी हासिल हुआ है, वह 140 करोड़ भारतीयों के सामूहिक संकल्प का ही परिणाम है।
@ramnathkovind
********
पीके/केसी/आरटी/डीवी/डीए
(रिलीज़ आईडी: 2320494)
आगंतुक पटल : 103