प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने सरकार के प्रमुख के रूप में राष्ट्र की 25 वर्षों की सेवा पूरी करने पर डोमिनिका के प्रधानमंत्री रूजवेल्ट स्केरिट द्वारा दी गई शुभकामनाओं के लिए उनका आभार व्यक्त किया
प्रविष्टि तिथि:
07 OCT 2026 8:49PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने डोमिनिका के प्रधानमंत्री रूजवेल्ट स्केरिट को उनकी हार्दिक शुभकामनाओं और विचारपूर्ण शब्दों के लिए धन्यवाद दिया तथा इस बात को दोहराया कि भारत डोमिनिका के साथ अपनी स्थायी मित्रता को बहुत महत्व देता है। प्रधानमंत्री ने दोनों देशों के बीच साझेदारी को और मजबूत करने तथा दोनों देशों के लोगों की साझा प्रगति और समृद्धि के लिए मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
श्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया:
“प्रधानमंत्री स्केरिट, आपकी हार्दिक शुभकामनाओं और विचारपूर्ण शब्दों के लिए धन्यवाद। भारत डोमिनिका के साथ अपनी स्थायी मित्रता को बहुत महत्व देता है। हम अपनी साझेदारी को और मजबूत करने तथा अपने देशों के लोगों की साझा प्रगति और समृद्धि के लिए मिलकर काम करने के लिए तत्पर हैं।”
@SkerritR
***
पीके/केसी/आरटी/पीके
(रिलीज़ आईडी: 2320477)
आगंतुक पटल : 69