कोयला मंत्रालय
स्वच्छता ही सेवा 2026 का एसईसीएल में गांधी जयंती समारोह के साथ समापन
छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में एसईसीएल के परिचालन क्षेत्रों में 55 से अधिक स्वच्छता लक्ष्य इकाइयों और 10 लाख वर्ग फुट से अधिक क्षेत्र की सफाई; विशेष अभियान 6 का कार्यान्वयन चरण शुरू
प्रविष्टि तिथि:
02 OCT 2026 4:52PM by PIB Delhi
कोयला मंत्रालय के अंतर्गत कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) ने आज छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में अपने प्रतिष्ठानों में गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों के साथ स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान का समापन किया।

17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक आयोजित इस अभियान के दौरान एसईसीएल ने अपने परिचालन क्षेत्रों में 55 से अधिक स्वच्छता लक्ष्य इकाइयों में व्यापक स्वच्छता गतिविधियाँ संचालित कीं। इसके अंतर्गत 10 लाख वर्ग फुट से अधिक क्षेत्र की सफाई की गई।

इस अभियान के दौरान जागरूकता बढ़ाने और सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए व्यापक गतिविधियाँ भी आयोजित की गईं। इनमें नुक्कड़ नाटक, विद्यालयों में प्रतियोगिताएँ, श्रमदान गतिविधियाँ और स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम शामिल थे। कर्मचारी, श्रमिक, विद्यार्थी और स्थानीय समुदाय स्वच्छता को बढ़ावा देने तथा व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाने के उद्देश्य से आयोजित विभिन्न गतिविधियों में शामिल हुए।

स्वच्छता ही सेवा 2026 का समापन विशेष अभियान 6 के कार्यान्वयन चरण की शुरुआत के साथ भी हुआ है। 30 सितंबर 2026 को तैयारी चरण पूरा होने के बाद, कार्यान्वयन चरण 2 अक्टूबर से शुरू हुआ है और यह 31 अक्टूबर 2026 तक जारी रहेगा। इस वर्ष अभियान में ई-कचरे के प्रभावी संग्रह, पृथक्करण और निपटान पर विशेष बल दिया गया है।
* एसईसीएल में विशेष अभियान 6 का कार्यान्वयन शुरू*
एसईसीएल ने विशेष अभियान 6 के अंतर्गत स्वच्छता गतिविधियों के लिए 225 स्थलों की पहचान की है। इसके अंतर्गत लगभग 40 लाख वर्ग फुट क्षेत्र की सफाई का लक्ष्य रखा गया है। कंपनी ने इस अभियान के दौरान 3,300 मीट्रिक टन कबाड़ के निपटान का लक्ष्य भी निर्धारित किया है।

अभिलेख प्रबंधन के क्षेत्र में एसईसीएल द्वारा 500 भौतिक फाइलों की समीक्षा की जाएगी और 200 भौतिक फाइलों को हटाया जाएगा। इसके अतिरिक्त, 7,000 ई-फाइलों की समीक्षा की जाएगी और 3,000 ई-फाइलों को बंद किया जाएगा।
कार्यान्वयन चरण के दौरान एसईसीएल मुख्यालय और उसके परिचालन क्षेत्रों में स्वच्छता, स्थान का अधिकतम उपयोग, कबाड़ का निपटान, अभिलेख प्रबंधन, लंबित मामलों में कमी तथा ई-कचरे के प्रभावी प्रबंधन पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
स्वच्छता ही सेवा 2026 के अंतर्गत की गई गतिविधियाँ और विशेष अभियान 6 की शुरुआत स्वच्छता, सामुदायिक भागीदारी, कार्यस्थल के कुशल प्रबंधन तथा कचरे के जिम्मेदाराना निपटान के प्रति एसईसीएल की निरंतर प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करती हैं।
***
पीके/केसी/आरटी/एसके
(रिलीज़ आईडी: 2318260)
आगंतुक पटल : 81