प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों की जान बचाने में दिखाए गए अदम्य साहस और वीरता के लिए कैप्टन स्मित माछर की सराहना की
प्रविष्टि तिथि:
01 OCT 2026 7:56AM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारी खतरे का सामना करते हुए और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद दूसरों के जीवन की रक्षा करने में अदम्य साहस और अटूट संकल्प का परिचय देने के लिए कैप्टन स्मित माछर की सराहना की।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कैप्टन माछर की वीरता ने सैकड़ों लोगों की जान बचाने और एक बड़ी त्रासदी को टालने में मदद की।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत को कैप्टन माछर पर गर्व है और मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने, नई ऊर्जा एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूँ।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा;
“कैप्टन स्मित माछर एक हीरो हैं।
भारी खतरे का सामना करते हुए और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, उन्होंने दूसरों के जीवन की रक्षा करने के लिए अदम्य साहस और अटूट संकल्प का परिचय दिया।
उनकी वीरता ने सैकड़ों लोगों की जान बचाने और एक बड़ी त्रासदी को टालने में मदद की।
भारत को कैप्टन माछर पर गर्व है।
मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने, नई ऊर्जा और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूँ।”
***
पीके/केसी/पीकेपी
(रिलीज़ आईडी: 2317414)
आगंतुक पटल : 214