वित्‍त मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

अगस्त 2026 (वित्त वर्ष 2026-27) तक भारत सरकार के खातों की मासिक समीक्षा

प्रविष्टि तिथि: 30 SEP 2026 4:41PM by PIB Delhi

भारत सरकार के मासिक खातों को अगस्त, 2026 तक समेकित किया गया है और इस संबंधी में रिपोर्ट प्रकाशित की गई है। इस रिपोर्ट की मुख्य बातें नीचे दी गई हैं:

भारत सरकार को अगस्त, 2026 तक 13,67,709 करोड़ रुपये (कुल प्राप्तियों के 2026-27 के बजट अनुमान का 37.5 प्रतिशत) प्राप्त हुए हैं, जिसमें 8,37,921 करोड़ रुपये का कर राजस्व (केंद्र को निवल), 4,54,549 करोड़ रुपये का गैर-कर राजस्व और 75,239 करोड़ रुपये की गैर-ऋण पूंजीगत प्राप्तियां शामिल हैं। इस अवधि के दौरान भारत सरकार द्वारा करों के हिस्से के अंतरण के रूप में राज्य सरकारों को 5,90,391 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए गए हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में 60,243 करोड़ रुपये कम है।

भारत सरकार द्वारा किया गया कुल व्यय 20,77,958 करोड़ रुपये (2026-27 के बजट अनुमान का 38.9 प्रतिशत) है, जिसमें से 15,68,009 करोड़ रुपये राजस्व खाते में और 5,09,949 करोड़ रुपये पूंजी खाते में हैं। कुल राजस्व व्यय में से 5,14,810 करोड़ रुपये ब्याज भुगतान के मद में हैं और 1,87,037 करोड़ रुपये प्रमुख सब्सिडी के मद में हैं।

 

*****

पीके/केसी/आरटी/जेके/ओपी   


(रिलीज़ आईडी: 2317114) आगंतुक पटल : 83
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Gujarati