रेल मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

भारतीय रेलवे ने दक्षिण तट रेलवे के विजयवाड़ा के माध्यम से  मछलीपट्टनम और कुरनूल शहर के बीच नई त्रि-साप्ताहिक ट्रेन को मंजूरी दी


गुडीवाड़ा, विनुकोंडा, नंद्याल और आंध्र प्रदेश के अन्य प्रमुख स्टेशनों को सीधी रेल कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए नई ट्रेन

प्रविष्टि तिथि: 28 SEP 2026 5:33PM by PIB Delhi

आंध्र प्रदेश के यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है कि भारतीय रेलवे ने दक्षिण तट रेलवे से विजयवाड़ा होते हुए मछलीपट्टनम और कुरनूल सिटी के बीच एक नई ट्रेन सेवा (जो हफ्ते में तीन दिन चलेगी) को मंज़ूरी दी है। इससे आंध्र प्रदेश के तटीय और मध्य इलाकों के बीच रेल कनेक्टिविटी का एक और विकल्प मिलेगा।

मंजूर की गई मछलीपट्टनम-कुरनूल सिगटी एक्सप्रेस 499 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यह ट्रेन मछलीपट्टनम से 16:55 बजे चलेगी और अगले दिन 05:45 बजे कुरनूल सिटी पहुँचेगी। वापसी में, कुरनूल सिटी-मछलीपट्टनम एक्सप्रेस कुरनूल सिटी से 09:30 बजे चलेगी और उसी दिन 21:35 बजे मछलीपट्टनम पहुँचेगी।

मछलीपट्टनम-कुरनूल सिटी एक्सप्रेस सोमवार, बुधवार और शनिवार को चलेगी, जबकि कुरनूल सिटी-मछलीपट्टनम एक्सप्रेस मंगलवार, गुरुवार और रविवार को चलेगी।

जुड़ने वाले मुख्य स्टेशन

नई ट्रेन इन स्टेशनों पर रुकेगी:

  • गुडीवाड़ा
  • विजयवाड़ा
  • नरसाराओपेट
  • विनुकोंडा
  • डोनाकोंडा
  • मार्कापुर रोड
  • कुंबुम
  • गिद्दलूर
  • दिगुवामेटा
  • नंद्याल
  • बेटमचेरला
  • धोने

यह नई सेवा आंध्र प्रदेश के यात्रियों को यात्रा का एक और विकल्प देगी और मछलीपट्टनम, विजयवाड़ा और कुरनूल सिटी के बीच कनेक्टिविटी को मज़बूत करेगी, साथ ही रास्ते में पड़ने वाले कई कस्बों और शहरों तक पहुँच भी बेहतर बनाएगी।

****

पीके/केसी/जेएस

 


(रिलीज़ आईडी: 2316151) आगंतुक पटल : 57
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Telugu_Vw , Kannada