प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने संस्कृत सुभाषित साझा किया, जिसमें अच्छे स्वास्थ्य को जीवन के चार लक्ष्यों का आधार बताया गया

प्रविष्टि तिथि: 28 SEP 2026 10:25AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एक संस्कृत सुभाषित साझा किया, जिसमें अच्छे स्वास्थ्य को जीवन के चार लक्ष्यों—धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष—की प्राप्ति का प्रमुख आधार बताया गया है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;

"सुखोपविष्टास्ते तत्र पुण्यां चक्रुः कथामिमाम् |

धर्मार्थकाममोक्षाणामारोग्यं मूलमुत्तमम्।।"

शांत भाव से बैठे महान ऋषियों ने इस पवित्र कथा का वर्णन किया। इसके अनुसार, जीवन के चार लक्ष्यों—धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष—की प्राप्ति के लिए उत्तम स्वास्थ्य ही मुख्य आधार है।

***********

पीके/केसी/आरटी/डीवी/डीए


(रिलीज़ आईडी: 2315800) आगंतुक पटल : 165
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Assamese , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam