प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने एशियाई खेलों में पुरुषों की डेकाथलॉन स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर तेजस्विन शंकर को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 27 SEP 2026 9:26PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई खेलों में पुरुषों की डेकाथलॉन स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर तेजस्विन शंकर को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि दो दिनों तक चलने वाले इतने कठिन इवेंट्स में टिके रहने के लिए गजब की क्षमता, सहनशक्ति और पक्के इरादे की जरूरत होती है। श्री मोदी ने कहा कि उन्होंने इन तीनों का शानदार उदाहरण पेश करते हुए अपने अभियान का मजबूती से समापन किया, जो कि एक सराहनीय उपलब्धि है। प्रधानमंत्री ने उनके भविष्य के सभी प्रयासों के लिए अपनी शुभकामनाएँ भी दीं।

एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री कार्यालय ने जानकारी दी:

"एशियाई खेलों में पुरुषों की डेकाथलॉन स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर तेजस्विन शंकर को बहुत-बहुत बधाई! दो दिनों तक चलने वाले इतने कठिन इवेंट्स में भाग लेने के लिए गजब की क्षमता, सहनशक्ति और पक्के इरादे की ज़रूरत होती है। उन्होंने इन तीनों का जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अपने अभियान का शानदार समापन किया। यह एक सराहनीय उपलब्धि है। भविष्य की हर प्रयास के लिए उन्हें ढेरों शुभकामनाएं: पीएम @narendramodi"

 

 

***

पीके/केसी/आरटी/डीवी/डीए


(रिलीज़ आईडी: 2315698) आगंतुक पटल : 78
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Marathi , Assamese , Gujarati