कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय
एग्रीनोवेट इंडिया कृषि क्षेत्र में सीएसआर सहायता के लिए उद्योग जगत के साथ आईसीएआर की साझेदारी कराई
एग्रीनोवेट इंडिया लिमिटेड की 15वीं वार्षिक आम बैठक और 71वीं बोर्ड बैठक नई दिल्ली में आयोजित
प्रविष्टि तिथि:
25 SEP 2026 11:31AM by PIB Delhi
एग्रीनोवेट इंडिया लिमिटेड की 15वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) और 71वीं बोर्ड बैठक 24 सितंबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित की गई। इस अवसर पर एग्रीनोवेट इंडिया लिमिटेड ने आईसीएआर और तीन उद्योग साझेदारों - मेसर्स पिडिलाइट इंडस्ट्रीज लिमिटेड, मेसर्स वेंकटेश्वर हैचरीज़ प्राइवेट लिमिटेड और मेसर्स एवरेस्ट इंस्ट्रूमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड - के बीच समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर कराने में भी सहायता की।
इन साझेदारियों का उद्देश्य कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में जनहितकारी पहलों के लिए कॉर्पोरेट सीएसआर का लाभ उठाना है। इस अवसर पर आईसीएआर के महानिदेशक और एग्रीइनोवेट इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष डॉ. एमएल जाट; आईसीएआर के सचिव और उपाध्यक्ष श्री ज्ञानेंद्र त्रिपाठी; आईसीएआर के वित्तीय सलाहकार श्री संदीप सरकार; एग्रीइनोवेट इंडिया लिमिटेड के सीईओ डॉ. प्रवीण मलिक; एग्रीइनोवेट इंडिया लिमिटेड के निदेशक मंडल के सदस्य; एग्रीइनोवेट टीम; और आईसीएआर के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।




इन सहयोगों में कई प्राथमिकता वाले क्षेत्र शामिल हैं, जिनमें टिकाऊ कृषि-खाद्य प्रणालियां; जलवायु के अनुकूल कृषि और प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन; आजीविका संवर्धन और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण; महिला एवं युवा सशक्तिकरण; कृषि स्टार्टअप, इनक्यूबेशन और ग्रामीण उद्यमिता; डिजिटल नवाचार और क्षमता विकास; पोषण-संवेदनशील कृषि, जैव संवर्धन, खाद्य प्रसंस्करण और मूल्य-श्रृंखला विकास; कृषि मशीनीकरण; शिक्षा और ज्ञान साझेदारी; और एक स्वास्थ्य के साथ ही अन्य पारस्परिक रूप से सहमत क्षेत्र शामिल हैं।
एग्रीइनोवेट इंडिया लिमिटेड, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) की कृषि व्यवसाय, नवाचार और प्रौद्योगिकी व्यावसायीकरण तथा सीएसआर निधि जुटाने वाली शाखा है।
*****
पीके/केसी/आरटी/एके/एनजे
(रिलीज़ आईडी: 2314835)
आगंतुक पटल : 44