संचार मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

ट्राई का गुजरात में गांधीधाम से सांतलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 27 पर मोबाइल नेटवर्क गुणवत्ता आकलन

प्रविष्टि तिथि: 22 SEP 2026 1:29PM by PIB Delhi

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण -ट्राई ने इस वर्ष जुलाई  में गुजरात में गांधीधाम से सांतलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-27 पर किए गए स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट -आईडीटी के निष्कर्ष दूरसंचार उपभोक्ताओं की जानकारी के लिए जारी कर दिए हैं। परीक्षण जांच का उद्देश्य दूरसंचार सेवा प्रदाताओं की मोबाइल नेटवर्क सेवाओं (वॉयस और डेटा) की वास्तविक समय गुणवत्ता आकलन और सत्यापन करना है। ट्राई स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट  में, कवरेज, कॉल ड्रॉप रेट -सीडीआर, कॉल सेटअप सक्सेस रेट -सीएसआर, डेटा डाउनलोड -डीएल और डेटा की गति -अपलोड थ्रूपुट आदि प्रमुख सेवा गुणवत्ता मापदंडों के लिए टेलीकॉम सेवा प्रदाता के प्रदर्शन को रिकॉर्ड करता है, जिन्हें बाद में उपभोक्ताओं को सूचित करने और टेलीकॉम सेवा प्रदाता- टीएसपी को सेवाओं में सुधार के लिए प्रकाशित किया जाता है।

इन स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट को शहरों, हॉटस्पॉट, सार्वजनिक परिवहन केंद्रों आदि विभिन्न उपयोग परिवेशों में सभी टेलीकॉम सेवा प्रदाताओं के मोबाइल नेटवर्क प्रदर्शन के मापन के लिए डिज़ाइन किया गया है। ऐसे ड्राइव टेस्टिंग में, 2G, 3G, 4G और 5G नेटवर्क पर सभी टेलीकॉम सेवा प्रदाता के सिम कार्ड का उपयोग कर लाइव डेटा और वॉयस सत्र आयोजित किए जाते हैं। इनमें कई उन्नत परीक्षण हैंडसेट से उन्नत सॉफ्टवेयर प्रणाली का इस्तेमाल कर वास्तविक समय में निगरानी और विश्लेषण किया जाता है।

ट्राई ने निर्धारित एजेंसी द्वारा गुजरात टेलीकॉम सर्कल में 1 जुलाई 2026 को गांधीधाम से सांतलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-27  पर 149.1 किलोमीटर में ड्राइव टेस्ट आयोजित किया स्वतंत्र गुणवत्ता जांच उसके जयपुर क्षेत्रीय कार्यालय की देखरेख में हुई। ड्राइव टेस्ट रिपोर्ट में प्रस्तुत अवलोकन, परीक्षण के दिन/समय में परीक्षण क्षेत्र/मार्ग पर टेलीकॉम सेवा प्रदाता के प्रदर्शन दर्शाते हैं।

ड्राइव टेस्ट मार्ग मानचित्र : प्रस्तुत मानचित्र में दर्शाए गए संकेतों के अनुसार ड्राइव टेस्ट मार्ग का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत है:

प्रमुख मापदंडों का आकलन

a.  कवरेज गैप: नमूनों का प्रतिशत, जिनके लिए सिग्नल की शक्ति संबंधित तकनीक (2G/ 3G/ 4G/ 5G) के लिए निर्धारित न्यूनतम सिग्नल शक्ति से कम पाई गई

  1. वॉइस सेवाएं: कॉल सेटअप सफलता दर (सीएसएसआर), कॉल ड्रॉप दर (डीसीआर), कॉल सेटअप समय, कॉल साइलेंस दर, स्पीच क्वालिटी (एमओएस)
  2. कॉल साइलेंस इंस्टेंस : कॉल के दौरान हुई कॉल साइलेंस की संख्या
  3. डेटा सेवाएं: डाउनलोड/अपलोड थ्रूपुट-डेटा गति, लेटेंसी- (विलंबता अंतराल), जिटर- (सिग्नल या डेटा पैकेट के पहुंचने के समय में होने वाला अवांछित उतार-चढ़ाव या विचलन), पैकेट ड्रॉप दर- (वैसे डेटा पैकेट जो तय गंतव्य तक नहीं पहुंच पाते)

गुजरात के गांधीधाम से सांतलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-27 पर मोबाइल नेटवर्क का समग्र प्रदर्शन  प्रमुख मापदंडों के आधार पर नीचे संक्षेप में प्रस्तुत है:

  1. कवरेज गैप - ऑटो-सिलेक्शन मोड (5G/4G/3G/2G) में ड्राइव टेस्ट मार्ग पर वॉइस टेस्टिंग के दौरान सिग्नल की तीव्रता का आकलन कुल एकत्रित नमूनों में से खराब सिग्नल तीव्रता वाले नमूनों की संख्या के आधार पर किया गया। एयरटेल के लिए यह अनुपात 1253/17251 , भारत संचार निगम लिमिटेड -बीएसएनएल के लिए 2246/14269 , रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड -आरजेआईएल के लिए 225/17324 और वोडाफोन आइडिया लिमिटेड -वीआईएल के लिए 1239/17241 रहा। कवरेज गैप का विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है
  2. कॉल ड्रॉप - सफल कॉलों की संख्या में से ड्रॉप हुई कॉलों की संख्या एयरटेल के लिए 0/85 , बीएसएनएल के लिए 11/76 , आरजेआईएल के लिए 0/86 और वीआईएल के लिए 1/86 रही। कॉल ड्रॉप होने वाले स्थानों का विवरण संलग्न मानचित्र में प्रस्तुत है।
  3. कॉल साइलेंस इंस्टेंस - कुल कनेक्टेड कॉल में 3 सेकंड से अधिक समय तक साइलेंस रहने की कुल संख्या का मापन, एयरटेल के लिए 7/86 , बीएसएनएल के लिए 9/67 , आरजेआईएल के लिए 1/82 और वीआईएल के लिए 5/83 रही। कॉल साइलेंस घटनाओं के स्थानों का विवरण संलग्न मानचित्र में प्रस्तुत है।
  4. डेटा डाउनलोड और अपलोड थ्रूपुट :
  1. डेटा डाउनलोड प्रदर्शन (समग्र) : एयरटेल (5G/4G) की औसत डाउनलोड गति 146.35 एमबीपीएस , बीएसएनएल (4G/3G/2G) की 20.23 एमबीपीएस , आरजेआईएल (5G/4G) की 223.70 एमबीपीएस और वीआईएल (5G/4G/2G) की 23.76 एमबीपीएस रही। डाउनलोड थ्रूपुट का विवरण संलग्न मानचित्र प्रस्तुत है।
  2. डेटा अपलोड प्रदर्शन (समग्र) : एयरटेल (5G/4G) की औसत अपलोड गति 21.00 एमबीपीएस , बीएसएनएल (4G/3G/2G) की 6.35 एमबीपीएस , आरजेआईएल (5G/4G) की 22.18 एमबीपीएस और वीआईएल (5G/4G/2G) की 13.00 एमबीपीएस रही । अपलोड थ्रूपुट का विवरण संलग्न मानचित्र में प्रस्तुत है ।

मैप पर संलग्न लाल बिंदु पर क्लिक कर ड्रॉप कॉल के स्थान देखे जा सकते हैं।

स्वतंत्र जांच परीक्षण के दौरान परीक्षण मार्ग और कवर किए गए क्षेत्र का विवरण:

गांधीधाम से सामाख्याली राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-27 होते हुए भचाऊ, लाकड़िया, पलासवा और अडेसर आदि से गुजर कर सांतलपुर तक।

इस स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट  रिपोर्ट के निष्कर्ष संबंधित टेलीकॉम सेवा प्रदाताओं के साथ साझा किए गए हैं ताकि वे आवश्यकतानुसार सुधार करें। स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट  की विस्तृत रिपोर्ट ट्राई की वेबसाइट www.trai.gov.in पर उपलब्ध करा दी गई है। किसी भी स्पष्टीकरण या अतिरिक्त जानकारी के लिए, जयपुर स्थित ट्राई के क्षेत्रीय कार्यालय के ईमेल आईडी adv.jaipur@trai.gov.in पर ईमेल भेजा जा सकता है। जयपुर स्थित ट्राई के क्षेत्रीय कार्यालय से 0141-2701919 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

अनुलग्नक के लिए क्लिक करें:-

****

पीके/केसी/आरटी/एकेवी/केएस


(रिलीज़ आईडी: 2313471) आगंतुक पटल : 88
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Gujarati , Urdu , Tamil