प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने वाले निशानेबाजों सोनम उत्तम मस्कर, एलावेनिल वलारिवन और विदरसा के विनोद को बधाई दी
प्रविष्टि तिथि:
20 SEP 2026 5:06PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेल 2026 में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर सोनम उत्तम मस्कर, एलावेनिल वलारिवन और विदरसा के विनोद को बधाई दी। श्री मोदी ने कहा कि उनकी सफलता आने वाले समय में कई एथलीटों को प्रेरित करेगी।
श्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया:
कड़ी मेहनत और टीम वर्क से ही शानदार परिणाम मिलते हैं!
सोनम उत्तम मस्कर, एलावेनिल वलारिवन और विदरसा के विनोद पर गर्व है जिन्होंने एशियाई खेल 2026 में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में रजत पदक जीता।
उनकी सफलता आने वाले समय में कई एथलीटों को प्रेरित करेगी: प्रधानमंत्री @narendramodi
***
पीके/केसी/पीपी/वीके
(रिलीज़ आईडी: 2312733)
आगंतुक पटल : 234