युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने नागोया में ‘संडेज़ ऑन साइकिल’ कार्यक्रम में प्रवासी भारतीयों का नेतृत्व करते हुए भारत के लिए उत्साहवर्धन किया


“हमारा दल अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और हमारे प्रवासी भारतीय भी उनका मनोबल बढ़ा रहे हैं” : मांडविया

‘संडेज़ ऑन साइकिल’ के 91वें संस्करण में जापान के नागोया में मेइजो पार्क में भारतीय प्रवासी भारतीय दल का उत्साहवर्धन करते नजर आए

प्रविष्टि तिथि: 20 SEP 2026 1:44PM by PIB Delhi

केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने रविवार, 20 सितंबर, 2026 को जापान के नागोया स्थित मेइजो पार्क में ‘संडेज़ ऑन साइकिल’ के 91वें संस्करण का नेतृत्व किया, जहां उन्होंने भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्यों को एशियाई खेल 2026 में भाग लेने वाले भारतीय दल को समर्थन देने और प्रोत्साहित करने के लिए एकत्र किया।

यह पहल भारत सरकार के उन निरंतर प्रयासों को दर्शाती है जिनके तहत खेलों की सार्वभौमिक भाषा के माध्यम से प्रवासी भारतीयों के साथ लोगों के आपसी संपर्क को मजबूत किया जा रहा है साथ ही फिट इंडिया मूवमेंट के तहत फिटनेस और स्वस्थ जीवन शैली के संदेश को भी सुदृढ़ किया जा रहा है।

डॉ. मांडविया ने 91वें संडेज़ ऑन साइकिल कार्यक्रम के प्रतिभागियों से बातचीत की और एशियाई खेलों में टीम इंडिया का समर्थन करने के लिए एक साथ आने के उनके उत्साह की सराहना की।

नागोया में भारतीय समुदाय ‘संडेज़ ऑन साइकिल’ के माध्यम से एकजुट हुआ, ताकि ‘भारत के लिए उत्साहवर्धन’ किया जा सके और महाद्वीपीय स्तर पर भाग लेने वाले एथलीटों का मनोबल बढ़ाया जा सके।

डॉ. मांडविया ने नागोया में भारतीय प्रवासियों के जोश और उत्साह की सराहना करते हुए खेलों में टीम इंडिया के लिए उनके अटूट समर्थन का उल्लेख किया।

डॉ. मांडविया ने कहा, ‘‘जापान के नागोया में एशियाई खेलों का शुभारंभ हो चुका है और भारत से 500 से अधिक युवा एथलीटों का एक दल इन खेलों में भाग ले रहा है।’’

उन्होंने कहा, नागोया में रहने वाले प्रवासी भारतीय समुदाय ने यहां आयोजित ‘संडेज़ ऑन साइकिल’ कार्यक्रम में भाग लेकर हमारे एथलीटों का समर्थन और हौसला बढ़ाने में काफी उत्साह दिखाया है। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारा दल अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और हमारे प्रवासी समुदाय उनका मनोबल बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

डॉ. मांडविया एशियाई खेल 2026 के लिए जापान के नागोया में हैं जहां वे भारतीय एथलीटों, अधिकारियों और प्रवासी भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ बातचीत कर रहे हैं। यह वैश्विक मंच पर खेल उत्कृष्टता और एक फिट, स्वस्थ भारत को बढ़ावा देने की दिशा में सरकार के निरंतर प्रयासों को दर्शाता है।

फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल का आयोजन युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय द्वारा साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया, राहगिरी फाउंडेशन और माय भारत के सहयोग से किया जाता है।

यह साइकिलिंग अभियान सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक साथ आयोजित किया जाता है, जिसमें भारतीय खेल प्राधिकरण के क्षेत्रीय केंद्र, राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र, भारतीय खेल प्राधिकरण के प्रशिक्षण केंद्र, खेलो इंडिया राज्य उत्कृष्टता केंद्र और खेलो इंडिया केंद्र शामिल हैं।

देशभर में 6000 से अधिक नमो फिट इंडिया क्लब भी हर सप्ताह साइकिल चलाने की पहल का आयोजन करते हैं।

***

पीके/केसी/पीपी/वीके


(रिलीज़ आईडी: 2312681) आगंतुक पटल : 198
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Gujarati , Tamil