राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग
azadi ka amrit mahotsav

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में एक महिला के साथ उसके पति एवं अन्य रिश्तेदारों द्वारा मारपीट और सार्वजनिक रूप से अपमान करने की घटना का स्वतः संज्ञान लिया


आयोग ने राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव और बांसवाड़ा के पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर इस मामले पर दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी

प्रविष्टि तिथि: 15 SEP 2026 7:34PM by PIB Delhi

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें कहा गया है कि 01 सितंबर 2026 को राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में एक महिला के पति और अन्य रिश्तेदारों ने जबरन उसके बाल काट दिए, उसे डंडों से पीटा और अर्धनग्न अवस्था में घुमाया। खबरों के अनुसार, वे उस महिला पर किसी दूसरे पुरुष के साथ घर से भागने का आरोप लगा रहे थे।

आयोग ने कहा कि यदि मीडिया रिपोर्ट में कही गई बातें सच हैं, तो तो यह पीड़िता के जीवन एवं सम्मान के अधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मामला है। इसलिए आयोग ने इसके अनुसार, राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव और बांसवाड़ा के पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी किया गया है और इस मामले पर दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। उम्मीद है कि रिपोर्ट में जांच की स्थिति और अगर पीड़िता को किसी तरह का मुआवजा दिया गया है, तो उसके बारे में भी जानकारी शामिल होगी।

04 सितंबर  2026 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह मामला तब सामने आया जब घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। खबरों के अनुसार, सबके सामने महिला के साथ क्रूरता एवं अमानवीय व्यवहार किया गया।

***

पीके/केसी/एके / डीए


(रिलीज़ आईडी: 2310649) आगंतुक पटल : 126
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu