निर्वाचन आयोग
azadi ka amrit mahotsav

मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार भूटान की तीन दिवसीय यात्रा पर


निर्धारित कार्यक्रम में भूटान के राष्ट्रीय मतदाता दिवस आयोजन में भाग लेना और चुनावी सहयोग शामिल

श्री ज्ञानेश कुमार की भूटान यात्रा से भारत-भूटान चुनाव आयोगों के बीच सहयोग सुदृढ होगा

प्रविष्टि तिथि: 14 SEP 2026 5:32PM by PIB Delhi
  1. भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार 14 से 16 सितंबर 2026 तक भूटान की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं।
  2. यात्रा के दौरान श्री ज्ञानेश कुमार का आज थिम्फू में भूटान नरेश से मुलाकात निर्धारित है।
  3. यात्रा के प्रमुख कार्यक्रम में मुख्य चुनाव आयुक्त कल पारो स्थित जिग्मे सिंग्ये वांगचुक विधि विद्यालय में भूटान के राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
  4. श्री ज्ञानेश कुमार 16 सितंबर 2026 को थिम्फू में भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोबगे से मुलाकात करेंगे। वे भूटान के वरिष्ठ सिविल सेवकों के साथ भी संवाद करेंगे।
  5. मुख्य चुनाव आयुक्त का यह दौरा भारत और भूटान के चुनाव आयोगों के बीच निरंतर जुड़ाव पर आधारित घनिष्ठ संस्थागत सहयोग मजबूत बनाएगा।

***

पीके/केसी/एकेवी/पीके


(रिलीज़ आईडी: 2310189) आगंतुक पटल : 113
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi