सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री किशोर मकवाना को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जन सेवा पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया
केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी और शिक्षा एवं उतर-पूर्व क्षेत्र विकास राज्य मंत्री डॉ. सुकांता मजूमदार की उपस्थिति में पुरस्कार सौंपा गया
अनुसूचित जातियों के न्याय, अधिकार और गरिमा सुनिश्चित करने की दिशा में समर्पित नेतृत्व और योगदान के लिए श्री मकवाना को यह पुरस्कार प्रदान किया गया
प्रविष्टि तिथि:
10 SEP 2026 5:56PM by PIB Delhi
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग-एनसीएससी के अध्यक्ष श्री किशोर मकवाना को उनकी समर्पित सेवा और सामाजिक न्याय में उनके योगदान के लिए डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जन सेवा पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया।
राजधानी दिल्ली के डॉ. अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में आयोजित 16वें संसद रत्न पुरस्कार 2026 के दौरान उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया गया।
आयोजन में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी मुख्य अतिथि और शिक्षा एवं उत्तर-पूर्व क्षेत्र विकास राज्य मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्री हंसराज अहीर ने समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति बी.आर. गवई भी उपस्थित रहे।
संसद रत्न पुरस्कार समिति के निर्णायक मंडल ने राष्ट्र और सामाजिक न्याय के प्रति राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की समर्पित सेवा की सराहना की।
पुरस्कार प्रशस्ति पत्र में श्री मकवाना के समर्पित प्रयासों और उनके नेतृत्व में आयोग के विशिष्ट योगदान का उल्लेख किया गया।
श्री मकवाना को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के प्रति उनकी समर्पित सेवा के लिए प्राइम प्वाइंट फाउंडेशन और संसद रत्न पुरस्कार समिति ने इस पुरस्कार के लिए नामांकित किया था।

श्री किशोर मकवाना के नेतृत्व में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने अनुसूचित जातियों के संवैधानिक अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध और प्रभावी संस्था के रूप में अपनी भूमिका सुदृढ की है। आयोग ने अनुसूचित जाति समुदाय के सदस्यों के लिए न्याय, अधिकार, गरिमा और सामाजिक सशक्तिकरण सुनिश्चित करने की दिशा में सक्रियता से कार्य किया है।

श्री किशोर मकवाना को यह सम्मान अनुसूचित जातियों के अधिकारों की रक्षा करने और देश भर में समानता, गरिमा और सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने की दिशा में आयोग की निरंतर प्रतिबद्धता दर्शाता है।
***
पीके/केसी/एकेवी/पीके
(रिलीज़ आईडी: 2308843)
आगंतुक पटल : 91