महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

बाल विवाह का उन्मूलन हमारी राष्ट्रीय प्रतिबद्धता: केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी

प्रविष्टि तिथि: 26 AUG 2026 2:40PM by PIB Delhi

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने देश को बाल विवाह मुक्त राष्ट्र के संकल्प की पुनः पुष्टि की है।

'एक्‍स' पर एक पोस्ट में केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि हमने मिलकर भारत को बाल विवाह से मुक्त करने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि बाल विवाह का उन्मूलन हमारी राष्ट्रीय प्रतिबद्धता है ताकि हर बेटी सुरक्षित, शिक्षित और सशक्त भविष्य की ओर आगे बढ़ सके।

उन्होंने सभी से एकजुट होकर बाल विवाह मुक्त भारत के संकल्प को और मजबूत करने का आह्वान किया।

***

पीके/केसी/एचएन/ओपी


(रिलीज़ आईडी: 2303719) आगंतुक पटल : 71
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Kannada