पर्यटन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

जयपुर में दूसरी ब्रिक्स 2026 पर्यटन कार्य समूह की बैठक का आयोजन

चर्चाएं स्थिरता, कौशल विकास और निर्बाध यात्रा में सहयोग बढ़ाने पर केंद्रित

प्रविष्टि तिथि: 19 AUG 2026 6:57PM by PIB Delhi

पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार ने आज राजस्थान के जयपुर में भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के अंतर्गत दूसरी ब्रिक्स 2026 पर्यटन कार्य समूह (टीडब्ल्यूजी) बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता श्री भुवनेश कुमार, सचिव, पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार ने की।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001CIQ0.jpg

यह बैठक 25 मई 2026 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित पहली बिक्स 2026 पर्यटन कार्य समूह की बैठक पर आधारित थी। इसमें ब्रिक्स सदस्य देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए ताकि भारत की खास प्राथमिकताओं जैसे कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं पर्यटन, स्थिरता एवं जिम्मेदार पर्यटन, पर्यटन कौशल विकास एवं क्षमता निर्माण, तथा पर्यटन आदान-प्रदान एवं निर्बाध यात्रा सुविधा के क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा दिया जा सके।

दूसरी टीडब्ल्यूजी बैठक का आयोजन मजबूती, नवाचार, सहयोग एवं स्थिरता के लिए निर्माणके व्यापक विषय के अंतर्गत किया गया जिसमें ब्रिक्स सदस्य देशों के बीच पर्यटन सहयोग को गहरा करने की साझा प्रतिबद्धता पर विचार किया गयाकार्य समूह ने तकनीकी बदलाव, यात्रियों की बदलती उम्मीदों एवं स्थिरता की आवश्यकताओं से बदलते वैश्विक पर्यटन के माहौल के मद्देनजर पर्यटन को आर्थिक विकास, रोज़गार, सतत विकास एवं लोगों के बीच आपसी मेल-जोल का एक अहम माध्यम माना।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002E2YJ.jpg

इस बातचीत ने भारत की अध्यक्षता के अंतर्गत पहचान की गई चार थीमेटिक प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाया और उन क्षेत्रों को रेखांकित किया जहां सदस्य देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा दिया जा सकता है, जिसमें उभरती तकनीकों का जिम्मेदार उपयोग, सतत एवं समुदाय-केंद्रित पर्यटन, मानव पूंजी विकास, पर्यटन आदान-प्रदान और मजबूत संपर्क शामिल हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003QEPY.jpg

बैठक में अपनी बात रखते हुए, श्री भुवनेश कुमार, सचिव, पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार ने कहा कि पहली पर्यटन कार्य समूह (टीडब्ल्यूजी) बैठक और उसके बाद हुई बातचीत से भारत के ब्रिक्स पर्यटन ट्रैक को आगे बढ़ाने में बहुत प्रगति हुई है। उन्होंने रेखांकित किया कि भारत की अध्यक्षता ने स्थिरता, कौशल विकास, निर्बाध यात्रा एवं स्मार्ट पर्यटन के इर्द-गिर्द सहयोग को आगे बढ़ाने की कोशिश की है।

उन्होंने कहा कि कार्य समूह की चर्चाओं का नतीजा 21 अगस्त को होने वाली ब्रिक्स पर्यटन मंत्रियों की बैठक के लिए एक महत्वपूर्ण आधार प्रदान करेगा।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत ब्रिक्स प्रतिनिधि 20 अगस्त, 2026 को जयपुर के प्रमुख पर्यटन एवं ऐतिहासिक स्थलों जैसे हवा महल, सिटी पैलेस और आमेर पैलेस का तकनीकी दौरा करेंगे, जिससे उन्हें राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक एवं स्थापत्य विरासत को समझने का अवसर प्राप्त होगा।

***

पीके/केसी/एके/एसएस

 


(रिलीज़ आईडी: 2301341) आगंतुक पटल : 169
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil