रक्षा मंत्रालय
रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए दो एमक्यू-9बी सी गार्डियन हाई-एल्टीट्यूड लॉन्ग-एंड्योरेंस रिमोटली पायलेटेड एयरक्राफ्ट सिस्टम को 30 महीने के लिए लीज पर लेने हेतु जनरल एटॉमिक्स एरोनॉटिकल सिस्टम्स, इंक. के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किए
प्रविष्टि तिथि:
17 AUG 2026 2:20PM by PIB Delhi
रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए दो एमक्यू-9बी सी गार्डियन हाई-एल्टीट्यूड लॉन्ग-एंड्योरेंस (एचएएलई) रिमोटली पायलेटेड एयरक्राफ्ट सिस्टम (आरपीएएस) को 30 महीने की अवधि के लिए पट्टे पर लेने हेतु जनरल एटॉमिक्स एरोनॉटिकल सिस्टम्स, इंक. (जीए-एएसआई) के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। इस अनुबंध का मूल्य लगभग 1,943 करोड़ रुपये है। रक्षा विभाग के अपर सचिव एवं महानिदेशक (अधिग्रहण) श्री ए. अंबरासु की उपस्थिति में 17 अगस्त, 2026 को कर्तव्य भवन-2, नई दिल्ली में इस अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए।

उन्नत प्रणालियों, अत्याधुनिक सेंसरों और परिष्कृत पेलोड से सुसज्जित एमक्यू-9बी सी गार्डियन एचएएलई आरपीएएस भारतीय नौसेना की समुद्री क्षेत्र जागरूकता क्षमताओं को उल्लेखनीय रूप से बढ़ाएगा। यह प्रणाली समुद्री क्षेत्र के विशाल क्षेत्रों में निरंतर खुफिया जानकारी, निगरानी और टोही कवरेज प्रदान करेगी, जिससे हिंद महासागर क्षेत्र में होने वाले घटनाक्रमों पर दृष्टि रखने और प्रतिक्रिया देने की भारत की क्षमता सुदृढ़़ होगी।

***
पीके/केसी/एसकेजे/एम
(रिलीज़ आईडी: 2300432)
आगंतुक पटल : 89