पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के सामूहिक गायन के साथ ‘हर घर तिरंगा 2026’ अभियान मनाया
प्रविष्टि तिथि:
14 AUG 2026 7:49PM by PIB Delhi
'हर घर तिरंगा' अभियान और राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' के 150 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में, केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने आज नई दिल्ली स्थित इंदिरा पर्यावरण भवन (आईपीबी) में सचिव श्री तन्मय कुमार के नेतृत्व में सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत गाया।
सामूहिक गायन के बाद, सचिव श्री तन्मय कुमार के नेतृत्व में पौधरोपण का कार्यक्रम हुआ, जिससे पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ विकास के प्रति मंत्रालय की प्रतिबद्धता को फिर से दर्शाया गया। देश भर में मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण वाले कार्यालय 'हर घर तिरंगा 2026' अभियान और राष्ट्र-गीत के सामूहिक गायन में सक्रिय रूप से हिस्सा ले रहे हैं, साथ ही पौधरोपण अभियान भी चला रहे हैं। इसके अलावा, मंत्रालय अधिकारियों और कर्मचारियों को 'हर घर तिरंगा' पोर्टल (www.harghartiranga.com) पर 'तिरंगे के साथ सेल्फी' अपलोड करने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है।
भारत सरकार ने राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' के 150 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में, 9 से 17 अगस्त 2026 तक पूरे देश में 'हर घर तिरंगा 2026' मनाने का फैसला किया है।
*****
पीके/केसी/जेएस
(रिलीज़ आईडी: 2299730)
आगंतुक पटल : 69