उप राष्ट्रपति सचिवालय
उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन 8-9 अगस्त को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का दौरा करेंगे
प्रविष्टि तिथि:
07 AUG 2026 3:10PM by PIB Delhi
उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन 8-9 अगस्त, 2026 को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की यात्रा पर रहेंगे।
उपराष्ट्रपति 8 अगस्त को श्री विजय पुरम में सेलुलर जेल राष्ट्रीय स्मारक में शहीद स्तंभ पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे, स्वतंत्रता ज्योति पर सम्मान व्यक्त करेंगे और वीर सावरकर की सेल का दौरा करेंगे। इसके बाद, श्री राधाकृष्णन भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गाथा और बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को प्रदर्शित करने वाले लाइट एंड साउंड शो में भी भाग लेंगे।
उपराष्ट्रपति 9 अगस्त को श्री विजय पुरम में फ्लैग प्वाइंट पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर 'हर घर तिरंगा अभियान' में भाग लेंगे। इसके बाद, वे डॉ. बी. आर. अम्बेडकर प्रौद्योगिकी संस्थान (डीबीआरएआईटी) सभागार में राजकीय समारोह 'वंदे मातरम पर तिरंगा कॉन्सर्ट' में भी शामिल होंगे।
उपराष्ट्रपति दोपहर में, ऐतिहासिक नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप का दौरा करेंगे।
***
पीके/केसी/जेके/पीके
(रिलीज़ आईडी: 2296087)
आगंतुक पटल : 134