आयुष
azadi ka amrit mahotsav

आयुष्मान आरोग्य मंदिर में आयुष सेवाएं

प्रविष्टि तिथि: 04 AUG 2026 3:04PM by PIB Delhi

केंद्र प्रायोजित योजना राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) के तहत, राज्य/केंद्र शासित प्रदेश सरकारों से उनकी राज्य वार्षिक कार्य योजनाओं (एसएएपी) के माध्यम से प्राप्त प्रस्तावों के अनुसार, 12500 मौजूदा आयुष औषधालयों और उप स्वास्थ्य केंद्रों (एससी) को आयुष स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों के रूप में उन्नत किया गया है। इनका नाम अब आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) [(एएएम(आयुष)] रखा गया है। राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के अनुसार अनुमोदित और कार्यरत एएएम (आयुष) की स्थिति अनुलग्नक-I में दी गई है। इसके अलावा, देश में आयुष ओपीडी सेवाएं प्रदान करने वाली सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के अनुसार स्थिति अनुलग्नक-II में दी गई है

परिचालनात्मक दिशा-निर्देशों के अनुसार, आयुष (एएएम) को आयुष सिद्धांतों और तौर-तरीकों (योग चिकित्सा, आयुर्वेद परामर्श, प्राकृतिक चिकित्सा उपचार आदि) पर आधारित एक समग्र स्वास्थ्य मॉडल स्थापित करने के उद्देश्य से अनुमोदित किया गया था। इसका उद्देश्य निवारक, प्रोत्साहक, उपचारात्मक और पुनर्वास स्वास्थ्य देखभाल पर ध्यान केंद्रित करना है। इसके लिए मौजूदा सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली के साथ एकीकरण स्थापित किया गया है। इसका लक्ष्य जरूरतमंद जनता को सूचित विकल्प प्रदान करना है, इसके लिए आयुष सेवाओं को टीम आधारित दृष्टिकोण के माध्यम से उपलब्ध कराया जाता है, इसमें क्षेत्र स्तर के कार्यकर्ताओं, विशेष रूप से आशा कार्यकर्ताओं आदि की भागीदारी शामिल है। राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आयुष औषधालयों/उप स्वास्थ्य केंद्रों को आयुष (एएएम) में उन्नत किए जाने के बाद आयुष (एएएम) में आने वाले लाभार्थियों की संख्या में वृद्धि हुई है। ओपीडी सेवाओं के अलावा, ये केंद्र प्रकृति परीक्षण, योग सम्‍बंधी गतिविधियां, केंद्र स्तर पर और समुदाय स्तर पर सामान्य औषधीय पौधों के उपयोग के बारे में जागरूकता आदि जैसी विभिन्न अन्य सेवाएं भी प्रदान कर रहे हैं।

गुणवत्ता, मान्यता सुनिश्‍चित करने के लिए इन केंद्रों पर तैनात आयुष चिकित्सकों के प्रशिक्षण और विभिन्न गतिविधियों/सेवाओं के कार्यान्वयन की प्रगति की निगरानी सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय टीम द्वारा विभिन्न राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों का दौरा करने के अलावा एनएबीएच मूल्यांकन और तृतीय-पक्ष समीक्षा भी की जाती है। साथ ही, दौरा करने वाली टीम ने राज्य/केंद्र शासित प्रदेश सरकारों को एएएम (आयुष) टीम के लिए उचित प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण, अन्य सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ रेफरल सम्‍बंधों को मजबूत करने, विशेष रूप से आशा जैसी जमीनी स्तर की कार्यकर्ताओं की प्रभावी भागीदारी आदि के लिए सुझाव दिए हैं। इसका उद्देश्‍य एएएम (आयुष) के माध्यम से संचालित गतिविधियों के बेहतर परिणाम प्राप्त करना है।

एनएएम के तहत, एसएएपी के माध्यम से प्रस्तुत प्रस्तावों के आधार पर, एनएएम दिशानिर्देशों के प्रावधानों के अनुसार, राज्य/केंद्र शासित प्रदेश सरकारों को समेकित निधि जारी की जाती है। आयुष औषधालयों को एएएम (आयुष) में उन्नत करने के लिए, प्रत्येक औषध औषधालय के लिए 16.22 लाख रुपये और प्रत्येक उप-केंद्र के लिए 15.744 लाख रुपये की प्रति इकाई लागत पर वित्तीय सहायता आवंटित की जाती है।

 

अनुलग्नक-I

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के अनुसार अनुमोदित और कार्यरत एएएम (आयुष) की स्थिति

क्रम संख्या

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के नाम

अनुमोदित एएएम (आयुष)

कार्यात्मक एएएम (आयुष)

1

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

6

6

2

आंध्र प्रदेश

126

126

3

अरुणाचल प्रदेश

89

89

4

असम

500

500

5

बिहार

294

294

6

चंडीगढ़

12

12

7

छत्तीसगढ

400

400

8

दिल्ली

0

0

9

दादरा नगर हवेली और दमन दीव

1

1

10

गोवा

100

100

11

गुजरात

365

365

12

हरियाणा

538

538

13

हिमाचल प्रदेश

761

761

14

जम्मू और कश्मीर

523

523

15

झारखंड

745

745

16

कर्नाटक

376

376

17

केरल

700

700

18

लद्दाख

0

0

19

लक्षद्वीप

7

7

20

मध्य प्रदेश

800

800

21

महाराष्ट्र

390

390

22

मणिपुर

15

15

23

मेघालय

24

24

24

मिजोरम

41

41

25

नगालैंड

49

49

26

ओडिशा

422

422

27

पुदुचेरी

4

4

28

पंजाब

158

158

29

राजस्थान

2019

2019

30

सिक्किम

18

18

31

तमिलनाडु

650

650

32

तेलंगाना

421

421

33

त्रिपुरा

72

72

34

उत्‍तर प्रदेश

1034

1034

35

उत्तराखंड

300

300

36

पश्चिम बंगाल

540

540

कुल

12500

12500

 

अनुलग्नक-II

देश में आयुष ओपीडी सेवाएं प्रदान करने वाली सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की राज्य/केंद्र शासित प्रदेशवार स्थिति*

क्रम संख्या

राज्य / केंद्र शासित प्रदेश

अस्पताल

औषधालयों

1

आंध्र प्रदेश

8

737

2

अरुणाचल प्रदेश

11

174

3

असम

4

573

4

बिहार

8

1590

5

छत्तीसगढ

16

1094

6

दिल्ली

6

204

7

गोवा

2

207

8

गुजरात

40

852

9

हरियाणा

17

830

10

हिमाचल प्रदेश

35

1206

11

जम्मू और कश्मीर

10

999

12

झारखंड

1

781

13

कर्नाटक

274

7641

14

केरल

165

2210

15

मध्य प्रदेश

77

1773

16

महाराष्ट्र

174

486

17

मणिपुर

25

12

18

मेघालय

14

95

19

मिजोरम

10

21

20

नगालैंड

6

46

21

ओडिशा

9

2676

22

पंजाब

26

1032

23

राजस्थान

141

4443

24

सिक्किम

6

13

25

तमिलनाडु

34

1514

26

त्रिपुरा

7

101

27

उत्‍तर प्रदेश

1982

3761

28

उत्तराखंड

433

562

29

पश्चिम बंगाल

21

2668

30

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

3

37

31

चंडीगढ़

2

30

32

डी एंड एन हवेली और दमन एवं दीव

4

20

33

लद्दाख

0

48

34

लक्षद्वीप

2

18

35

पुदुचेरी

6

81

36

तेलंगाना

11

834

37

सीजीएचएस और केंद्रीय सरकारी संगठन

58

900

कुल

3648

40269

*आयुष इन इंडिया के 01.04.2024 के आंकड़ों के अनुसार प्रकाशित।

आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री प्रतापराव जाधव ने आज राज्यसभा में लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

**..*..

पीके/केसी/वीके/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 2294478) आगंतुक पटल : 82
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil