वस्‍त्र मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

हथकरघा बुनकरों को वित्तीय सहायता

प्रविष्टि तिथि: 04 AUG 2026 1:42PM by PIB Delhi

वस्त्र मंत्रालय तमिलनाडु सहित पूरे देश में हथकरघा क्षेत्र के समग्र विकास और हथकरघा श्रमिकों के कल्याण के लिए निम्नलिखित योजनाओं का संचालन कर रहा है:

  1. राष्ट्रीय हथकरघा विकास कार्यक्रम (एनएचडीपी);
  2. कच्चा माल आपूर्ति योजना (आरएमएसएस);

उपर्युक्त योजनाओं के अंतर्गत, पात्र हथकरघा एजेंसियों/श्रमिकों को कच्चे माल, उन्नत करघों और सहायक उपकरणों की खरीद, सौर प्रकाश इकाइयों, कार्यशालाओं के निर्माण, कौशल विकास, उत्पाद विविधीकरण और डिजाइन नवाचार, तकनीकी और सामान्य बुनियादी ढांचे, प्रचार और ब्रांड विकास (इंडिया हैंडलूम ब्रांड (आईएचबी), हैंडलूम मार्क (एचएलएम) और जीआई टैग के माध्यम से) , ई-कॉमर्स सुविधाओं, घरेलू/विदेशी बाजारों में हथकरघा उत्पादों के विपणन, बुनकरों की मुद्रा योजना के तहत रियायती ऋण और सामाजिक सुरक्षा आदि के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।

लघु क्लस्टर विकास कार्यक्रम के तहत, जो एनएचडीपी का एक घटक है, वर्ष 2023-24 और 2024-25 के दौरान 78.31 लाख रुपये की राशि जारी की गई है, जिससे तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जिले में 343 हथकरघा बुनकरों को लाभ हुआ है।

वस्त्र मंत्रालय द्वारा हथकरघा क्षेत्र में कार्यान्वित योजनाओं में, बजट का आवंटन राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के अनुसार नहीं किया जाता है। पात्र हथकरघा एजेंसियों को विभिन्न परियोजनाओं के लिए निधि संबंधित योजनाओं के वर्तमान दिशानिर्देशों के अनुसार व्यवहार्य प्रस्ताव प्राप्त होने पर जारी की जाती है। तमिलनाडु सहित पूरे देश में पिछले तीन वर्षों के दौरान इन योजनाओं के तहत आवंटित और उपयोग की गई निधि का विवरण इस प्रकार है:

(करोड़ रुपये में)

योजना का नाम

2023-24

2024-25

2025-26

2026-27

(दिनांक 30.06.2026 तक)

 

बजट अनुमान

व्‍यय

बजट अनुमान

व्‍यय

बजट अनुमान

व्‍यय

बजट अनुमान

व्‍यय

राष्ट्रीय हथकरघा विकास कार्यक्रम

190.00

186.36

195.84

195.51

234.84

234.32

205.00

88.62

कच्चा माल आपूर्ति योजना

160.00

159.72

172.17

172.16

219.00

218.96

200.00

63.20

 

इसके अतिरिक्त, पिछले तीन वर्षों और चालू वर्ष के दौरान तमिलनाडु में हथकरघा क्षेत्र को निम्नलिखित सहायता प्रदान की गई है:

  • 20 लघु हथकरघा समूहों को 21.73 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है, जिससे 3,356 हथकरघा बुनकरों को लाभ होगा।
  • हथकरघा संवर्धन सहायता के तहत 5,466 बुनकरों को बेहतर करघे और सहायक उपकरण प्रदान किए गए।
  • 1,999 हथकरघा श्रमिकों को कौशल उन्नयन प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
  • हथकरघा उत्पादों की बिक्री को सुगम बनाने और बढ़ावा देने के लिए 14 विपणन कार्यक्रम आयोजित किए गए।
  • उत्पादकता बढ़ाने, विपणन क्षमताओं को बेहतर बनाने और आय बढ़ाने में सहायता करने के लिए 12 हथकरघा उत्पादक कंपनियों का गठन किया गया है।
  • बुनकर मुद्रा योजना के तहत 13,790 लाभार्थियों को ऋण प्रदान किया गया।
  • प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत 1,35,000 लाभार्थियों का नामांकन हुआ।
  • परिवहन सब्सिडी और मूल्य सब्सिडी के तहत कुल 334.13 लाख किलोग्राम धागे की आपूर्ति की गई।

वस्त्र राज्य मंत्री श्री पबित्रा मार्गेरिटा ने आज लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

***

पीके/केसी/एसकेजे/वाईबी


(रिलीज़ आईडी: 2294216) आगंतुक पटल : 103
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Bengali , Bengali-TR , Tamil