विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

संसद प्रश्न: राष्ट्रीय क्वांटम मिशन

प्रविष्टि तिथि: 30 JUL 2026 4:33PM by PIB Delhi

राष्ट्रीय क्वांटम मिशन (एनक्यूएम) के तहत क्वांटम कंप्यूटिंग, क्वांटम संचार, क्वांटम सेंसिंग एवं मेट्रोलॉजी तथा क्वांटम सामग्री एवं उपकरण के क्षेत्रों में स्थापित चार विषयगत केंद्रों (टी-हब) के प्रमुख मानव संसाधन विकास है। मिशन कार्यान्वयन के एक भाग के रूप में जनशक्ति (मैनपावर) की आवश्यकताओं का आकलन किया गया है। तदनुसार, चारों टी-हबों ने स्वीकृत परियोजना आवश्यकताओं के आधार पर वैज्ञानिक और तकनीकी जनशक्ति का प्रावधान किया है।

राष्ट्रीय क्वांटम मिशन (एनक्यूएम) के तहत, क्वांटम प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में अनुसंधान, प्रौद्योगिकी विकास और मानव संसाधन विकास के लिए मिशन के विभिन्न घटकों के अंतर्गत कुल 86 संस्थानों की पहचान की गई है। इनमें चार विषयगत केंद्रों (टी-हब) से जुड़े संस्थान शामिल हैं, जिनमें 14 तकनीकी समूह (17 प्रोजेक्ट टीमों के साथ), 23 अंडरग्रेजुएट शिक्षण प्रयोगशालाएं और क्वांटम एल्गोरिदम तकनीकी समूह के तहत 17 प्रोजेक्ट टीमें शामिल हैं। संस्थानों की सूची अनुबंध-I पर संलग्न है।

मानव संसाधन विकास घटक के तहत, चारों विषयगत केंद्र (टी-हब) जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ), सीनियर रिसर्च फेलोशिप (एसआरएफ) और पोस्ट-डॉक्टोरल फेलोशिप प्रदान करते हैं। इसके अतिरिक्त, क्वांटम कंप्यूटिंग टी-हब ने 'QC-ब्रिज पोस्ट-डॉक्टोरल फेलोशिप' की शुरुआत की है, जबकि क्वांटम सेंसिंग एंड मेट्रोलॉजी टी-हब ने अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट, डॉक्टोरल और पोस्ट-डॉक्टोरल छात्रों एवं शोधकर्ताओं के लिए 'परिमाण फेलोशिप कार्यक्रम' (PARIMANA Fellowship Programme) का शुभारंभ किया है।

विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने राष्ट्रीय क्वांटम मिशन (एनक्यूएम) के तहत क्वांटम प्रौद्योगिकियों में सहयोग के लिए जापान के साथ एक 'लेटर ऑफ़ इंटेंट' (आशय पत्) पर हस्ताक्षर करके अंतर्राष्ट्रीय सहयोग स्थापित किया है।

अनुलग्नक 1 देखने के लिए यहाँ क्लिक करें।

यह जानकारी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी; पृथ्वी विज्ञान केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन, परमाणु ऊर्जा एवं अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में दी।

**************

पीके/केसी/डीवी/डीए


(रिलीज़ आईडी: 2292198) आगंतुक पटल : 62
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Tamil , Telugu