महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में महिलाओं के 69 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर हरजिंदर कौर को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 29 JUL 2026 11:00AM by PIB Delhi

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में महिला भारोत्तोलन के 69 किलोग्राम भार वर्ग स्पर्धा में रजत पदक जीतकर देश का मान बढ़ाने वाली सुश्री हरजिंदर कौर को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि सुश्री हरजिंदर कौर की यह शानदार उपलब्धि भारत की बेटियों के साहस, समर्पण और प्रतिभा का प्रतीक है। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कहा कि यह प्रदर्शन देश की युवा खिलाड़ियों को अपने सपने साकार करने को प्रेरित करेगा।

उन्होंने सुश्री हरजिंदर कौर को उज्ज्वल भविष्य और आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

***

पीके/केसी/एकेवी/एमपी 


(रिलीज़ आईडी: 2291952) आगंतुक पटल : 16
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Tamil