वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

वाणिज्य विभाग ने आंध्र प्रदेश में फ्लू-क्योर वर्जीनिया (एफसीवी) तंबाकू के बाजार की स्थिति की समीक्षा की

प्रविष्टि तिथि: 26 JUL 2026 6:57PM by PIB Delhi

भारत सरकार के वाणिज्य विभाग के एक प्रतिनिधिमंडल ने अपर सचिव श्री नितिन कुमार यादव के नेतृत्व में  25 जुलाई 2026 को आंध्र प्रदेश का दौरा किया। इस दौरे का उद्देश्य फ्लू-क्योर वर्जीनिया (एफसीवी) तंबाकू की मौजूदा बाजार स्थिति की समीक्षा करना था। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री एन. चंद्रबाबू नायडू की अध्यक्षता में तंबाकू बोर्ड के अध्यक्ष और कार्यकारी निदेशक की उपस्थिति में आयोजित एक बैठक में भाग लिया। इस चर्चा का मुख्य केंद्र  एफसीवी तंबाकू उत्पादकों के हितों की रक्षा करना और एफसीवी तंबाकू क्षेत्र में स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए दीर्घकालिक उपायों की खोज करना था।

इस प्रतिनिधिमंडल ने वेल्लमपल्ली स्थित तंबाकू बोर्ड नीलामी मंच का भी दौरा किया जहां उन्होंने नीलामी प्रक्रियाओं का अवलोकन किया और नीलामी प्रक्रिया की समीक्षा की। इन अधिकारियों ने बाजार की मौजूदा स्थितियों पर प्रत्यक्ष प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए एफसीवी तंबाकू उत्पादकों के साथ व्यापक बातचीत की। प्रतिनिधिमंडल ने तंबाकू बोर्ड द्वारा नीलामी के पारदर्शी और व्यवस्थित संचालन की सराहना की।

अपर सचिव श्री नितिन कुमार यादव ने उत्पादकों को आश्वासन दिया कि भारत सरकार बाजार की बदलती स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है। उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश सरकार तंबाकू बोर्ड और अन्य हितधारकों के समन्वय से सरकार एफसीवी तंबाकू किसानों के हितों की रक्षा के लिए उचित उपायों पर  विचार कर रही है।

***

पीके/केसी/एनकेएस/डीए
 


(रिलीज़ आईडी: 2289674) आगंतुक पटल : 140
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil , Telugu