वस्‍त्र मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

'वीव्स ऑफ़ इंडिया' महोत्सव में भारत की बेहतरीन हथकरघा विरासत की झलक

यह महोत्सव 24 जुलाई से 7 अगस्त 2026 तक दर्शकों के लिए खुला रहेगा

प्रविष्टि तिथि: 24 JUL 2026 7:24PM by PIB Delhi

भारत सरकार के कपड़ा मंत्रालय के तहत विकास आयुक्त (हथकरघा) का कार्यालय, नई दिल्ली के जनपथ स्थित सेंट्रल कॉटेज इंडस्ट्रीज़ एम्पोरियम (सीसीआईइ) में 'वीव्स ऑफ़ इंडिया' महोत्सव  का आयोजन कर रहा है। 7 अगस्त को मनाए जाने वाले 12वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों के हिस्से के तौर पर, यह महोत्सव 24 जुलाई से 7 अगस्त 2026 तक आम जनता के लिए खुला रहेगा।

यह महोत्सव भारत की समृद्ध और विविध हथकरघा परंपराओं का एक विशेष रूप से संयोजित उत्सव प्रस्तुत कर रहा है, जिसमें देश भर के 116 पारंपरिक बुनाई शैलियों को दर्शाने वाली बेहतरीन हाथ से बुनी हुई कृतियाँ एक साथ लाई गई हैं। यह दर्शकों को भारतीय बुनकरों की पीढ़ियों द्वारा संजोई गई असाधारण कारीगरी, कलात्मक उत्कृष्टता और सांस्कृतिक विरासत का अनुभव करने का अवसर प्रदान करता है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001PFAH.jpg

इस प्रदर्शनी में ओडिशा, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, मणिपुर, छत्तीसगढ़, बिहार, तेलंगाना, गुजरात, जम्मू-कश्मीर और त्रिपुरा जैसे राज्यों की मशहूर बुनाई परंपराओं को दिखाया जा रहा है। यहाँ आने वाले दर्शक बनारसी, जामदानी, कांचीपुरम सिल्क, संबलपुरी इकत, पैठणी, कानी पश्मीना, बावन बूटी, कोटपाड, इलकल, कासरगोड, हिम्रू और रिषा जैसी खास हथकरघा परंपराओं को देख सकते हैं; ये सभी अपने-अपने इलाके की अनोखी सांस्कृतिक पहचान और कपड़ा विरासत को दर्शाती हैं।

उत्कृष्ट परिधानों व वस्त्रों का प्रदर्शन करने के अलावा, इस महोत्सव का उद्देश्य संवहनीय, आदर्श और कारीगरों के नेतृत्व वाली सृजन प्रणालियों के प्रति अधिक जागरूकता पैदा करते हुए प्रामाणिक हस्तनिर्मित (हथकरघा) उत्पादों के प्रति जन-सराहना को बढ़ावा देना है। यह सिद्धहस्त बुनकरों, डिजाइनरों, संग्राहकों, खरीदारों, शोधकर्ताओं और आम जनता के बीच संवाद व संपर्क का एक बहुमूल्य मंच भी प्रदान करता है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002R80M.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003MVSN.jpg

भारत सरकार कारीगरों के लिए निरंतर सहायता, डिजाइन नवाचार, बाजार विकास और उपभोक्ता जागरूकता के माध्यम से देश की समृद्ध हथकरघा विरासत को संरक्षित, प्रोत्साहित और पुनर्जीवित करने के लिए प्रतिबद्ध है। 'वीव्स ऑफ इंडिया' महोत्सव भारत की जीवंत वस्त्र परंपराओं का उत्सव मनाकर और नागरिकों को देश के हथकरघा बुनकरों का समर्थन करने के लिए प्रोत्साहित करके इस प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

यह महोत्सव 24 जुलाई से 7 अगस्त 2026 तक सेंट्रल कॉटेज इंडस्ट्रीज एम्पेरियम, जनपथ, नई दिल्ली में दर्शकों के लिए खुला है। आम लोगों  को भारत की हथकरघा विरासत की कालजयी भव्यता और अद्वितीय कलात्मकता का साक्षी बनने के लिए आमंत्रित करता है।

*****

पीके/केसी/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2289259) आगंतुक पटल : 125
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Gujarati , Tamil