संचार मंत्रालय
ट्राई द्वारा पूर्वोत्तर लाइसेंस सेवा क्षेत्र अंतर्गत दक्षिण त्रिपुरा जिले और आसपास के क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क गुणवत्ता जांच
प्रविष्टि तिथि:
23 JUL 2026 2:56PM by PIB Delhi
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण-ट्राई ने पूर्वोत्तर लाइसेंस सेवा क्षेत्र के अंतर्गत त्रिपुरा के दक्षिण त्रिपुरा जिले और आसपास के क्षेत्रों में मई 2026 के दौरान आयोजित मोबाइल नेटवर्क स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट के परिणाम आम दूरसंचार उपभोक्ताओं की जानकारी के लिए जारी किए हैं। इस परीक्षण का उद्देश्य दूरसंचार सेवा प्रदाताओं-टीएसपी द्वारा प्रदान की जाने वाली वॉयस और डेटा मोबाइल नेटवर्क सेवाओं की वास्तविक समय गुणवत्ता का आकलन और सत्यापन करना है। स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट के दौरान, कवरेज, कॉल ड्रॉप रेट - सीडीआर, कॉल सेटअप सक्सेस रेट-सीएसआर, डेटा डाउनलोड-डीएल और अपलोड-यूएल थ्रूपुट (कार्य-प्रवाह क्षमता) आदि प्रमुख सेवा गुणवत्ता मानकों में दूरसंचार सेवा प्रदाताओं-टीएसपी के प्रदर्शन को रिकॉर्ड किया जाता है, जिन्हें बाद में उपभोक्ताओं को सूचित करने और दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को उनकी सेवाओं में सुधार करने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु प्रकाशित किया जाता है।
इन स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट को शहरों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, सार्वजनिक परिवहन केंद्रों आदि जैसे विभिन्न उपयोग परिवेशों में सभी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के मोबाइल नेटवर्क प्रदर्शन को मापने के लिए संरचित किया गया है। इस प्रकार के ड्राइव टेस्टिंग में, 2जी, 3जी, 4जी और 5जी नेटवर्क पर सभी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के सिम कार्ड का उपयोग कर लाइव डेटा और वॉयस सत्र आयोजित किए जाते हैं। इसमें कई उन्नत टेस्ट हैंडसेट और उन्नत सॉफ्टवेयर सिस्टम का उपयोग कर सेशन की वास्तविक समय में निगरानी और विश्लेषण किया जाता है। ट्राई ने अपनी नियुक्त एजेंसी द्वारा पूर्वोत्तर लाइसेंस सेवा क्षेत्र में 13 मई 2026 से 16 मई, 2026 के दौरान त्रिपुरा राज्य में सिटी ड्राइव (244.2 किलोमीटर), हॉटस्पॉट लोकेशन (9) और वॉक टेस्ट (1.6 किलोमीटर) सहित ड्राइव टेस्ट आयोजित किए। ये परीक्षण ट्राई के क्षेत्रीय कार्यालय कोलकाता की देखरेख में किए गए। ड्राइव टेस्ट रिपोर्ट में प्रस्तुत अवलोकन, ड्राइव टेस्ट के दिन/समय पर परीक्षण क्षेत्र/मार्ग पर दूरसंचार सेवा प्रदाता के प्रदर्शन को दर्शाते हैं।
ड्राइव टेस्ट मार्ग मानचित्र : नीचे दशाये गये मानचित्र ड्राइव टेस्ट मार्गों का अवलोकन प्रदान करता है, जिसमें शहर ड्राइव, संचालकों की आपस में कॉलिंग, हॉटस्पॉट और वॉक टेस्ट शामिल हैं।

प्रमुख मानकों का आकलन
कवरेज गैप: नमूनों का प्रतिशत, जिनके लिए सिग्नल की शक्ति संबंधित तकनीक (2जी/3 जी/4जी/5जी) के लिए निर्धारित न्यूनतम सिग्नल शक्ति से कम पाई गई।
- I. वॉइस सेवा कॉल सेटअप सफलता दर (सीएसएसआर), कॉल ड्रॉप दर (डीसीआर), कॉल सेटअप समय, कॉल साइलेंस दर, स्पीच क्वालिटी (एमओएस)।
- कॉल साइलेंस इंस्टेंस : कॉल के दौरान हुई कॉल साइलेंस की संख्या
- डेटा सेवाएं: डाउनलोड/अपलोड थ्रूपुट, लेटेंसी (डेटा को एक जगह से दूसरी जगह जाने और वापस आने में लगने वाले विलंबित समय), जिटर (सिग्नल के पहुंचने के समय में होने वाला अनियमित उतार-चढ़ाव या देरी), पैकेट ड्रॉप दर (नेटवर्क पर डेटा के खोने की माप)
दक्षिण त्रिपुरा जिले और आसपास के क्षेत्रों में प्रमुख मापदंडों के आधार पर समग्र मोबाइल नेटवर्क प्रदर्शन का सारांश नीचे प्रस्तुत है:
- ) कवरेज गैप - ऑटो-सिलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में सिटी ड्राइव टेस्ट रूट पर वॉइस टेस्टिंग के दौरान सिग्नल स्ट्रेंथ, कुल एकत्रित नमूनों में से खराब सिग्नल स्ट्रेंथ वाले नमूनों की संख्या के रूप में मापी गई, एयरटेल के लिए 6217/30754, भारत संचार निगम लिमिटेड के लिए 11854/28800, रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के लिए 7590/35527 और वोडाफोन आइडिया लिमिटेड के लिए 8627/19553 रही। कवरेज गैप का विवरण संलग्न मानचित्र में दर्शाया गया है।
- ) कॉल ड्रॉप - सफलतापूर्वक स्थापित कॉलों की संख्या में से कॉल ड्रॉप की संख्या एयरटेल के लिए 9/221, भारत संचार निगम लिमिटेड-बीएसएनएल के लिए 22/176, रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड-आरजेआईएल के लिए 2/254 और वोडाफोन आइडिया लिमिटेड-वीआईएल के लिए 24/148 रही। कॉल ड्रॉप होने के स्थानों का विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।
ग) कॉल साइलेंस - कुल स्थापित कॉलों में से 3 सेकंड से अधिक समय तक कॉल साइलेंस, एयरटेल में 17/201 , बीएसएनएल में 24/131 , आरजेआईएल में 20/244 और वीआईएल में 6/99 रही। कॉल साइलेंस इंस्टेंस के स्थानों का विवरण संलग्न मानचित्र में प्रस्तुत है।
- ) डेटा डाउनलोड और अपलोड थ्रूपुट :
i) डेटा डाउनलोड प्रदर्शन (समग्र) : एयरटेल (5जी/4जी) के लिए औसत डाउनलोड गति 88.67 एमबीपीएस , बीएसएनएल (4जी/2जी) के लिए 10.64 एमबीपीएस , आरजेआईएल (5जी/4जी) के लिए 46.11 एमबीपीएस और वीआईएल (5जी/4जी/2जी) के लिए 35.19 एमबीपीएस रही। डाउनलोड थ्रूपुट (डिवाइस पर सफलतापूर्वक पहुंचने वाले डेटा की वास्तविक मात्रा या गति) का विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है ।
ii) डेटा अपलोड प्रदर्शन (समग्र) : एयरटेल (5जी/4जी) के लिए औसत अपलोड गति 17.32 एमबीपीएस , बीएसएनएल (4जी/2जी) के लिए 3.25 एमबीपीएस , आरजेआईएल (5जी/4जी) के लिए 3.83 एमबीपीएस और वीआईएल (5जी/4जी/2जी) के लिए 6.84 एमबीपीएस रही। इसका विवरण संलग्न मानचित्र में प्रस्तुत है।
मानचित्र पर लाल बिंदु पर क्लिक करके ड्रॉप कॉल और कॉल साइलेंस की स्थिति देखी जा सकती है।
स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट के दौरान ड्राइव टेस्ट मार्ग और कवर किए गए क्षेत्र का विवरण :
क) शहर - दक्षिण त्रिपुरा जिले के राजनगर, बेलोनिया, पाइखोला, राजापुर, संतिरबाजार, बैखोरा, जोलाईबारी, गार्डहांग, भुराताली, मनु बाजार, कालाचारा, सबरूम, बैष्णबपुर, दक्षिण मनु बंकुल और मटाई और दक्षिण त्रिपुरा जिले के आसपास के क्षेत्र शामिल हैं।
ख) हॉटस्पॉट - स्थिर सिग्नल और डाटा सुगमता दर्शाने वाले हॉटस्पॉट स्थान: (i) बेलोनिया उप डाकघर, बैंक रोड, पुराने मोटर स्टैंड के सामने, बेलोनिया; (ii) जिला न्यायालय, बेलोनिया; (iii) जिला अस्पताल, शांतिरबाजार; (iv) ईश्वर चंद्र विद्यासागर कॉलेज, बेलोनिया; (v) जोलाईबारी बीडीओ कार्यालय, मुहुरिपुर, आरएफ; (vi) मनु एचएस स्कूल, मनु बाजार; (vii) सब्रूम उप-मंडल अस्पताल, सब्रूम; (viii) अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश का न्यायालय, सब्रूम; (ix) तृष्णा वन्यजीव अभयारण्य, बेलोनिया, जॉयचंद्रपुर रहे।
ग) वॉक टैस्ट - 13 से 15 मई 2026 के दौरान पैदल परीक्षणों में (i) सबरूम रेलवे स्टेशन पश्चिम जलेफा और (ii) उप-मंडल अस्पताल बेलोनिया शामिल रहे, जहां भीड़भाड़ वाले पैदल यात्री माहौल में मोबाइल नेटवर्क व्यवहार जांचा गया।
इस स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट रिपोर्ट के परिणाम संबंधित दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के साथ साझा किए गए हैं जिससे वे अपने स्तर पर आवश्यक कार्रवाई कर सकें। स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट की विस्तृत रिपोर्ट ट्राई की वेबसाइट www.trai.जीov.in पर उपलब्ध हैं। किसी भी स्पष्टीकरण या अतिरिक्त जानकारी के लिए, adv.kolkata@trai.जीov.in पर ईमेल भेजा जा सकता है या कोलकाता स्थित ट्राई के क्षेत्रीय कार्यालय से +91-33-22361401 पर संपर्क किया जा सकता है ।
अनुलग्नक देखने के लिए यहां क्लिक करें
****
पीके/केसी/एकेवी/एमपी
(रिलीज़ आईडी: 2288327)
आगंतुक पटल : 67