नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

भारत की नवीकरणीय ऊर्जा स्थापन क्षमता वर्ष 2014 से लगभग चार गुना बढ़कर 288.58 गीगावॉट हुई

प्रविष्टि तिथि: 21 JUL 2026 5:14PM by PIB Delhi

केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्री श्रीपद येसो नाइक ने आज राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि देश में नवीकरणीय ऊर्जा स्थापन क्षमता 2014 के 76.38 गीगावाट से बढ़कर 30 जून 2026 को 288.58 गीगावाट हो गई है। सौर, पवन और अन्य नवीकरणीय स्रोतों का स्रोतवार स्थापन क्षमता नीचे प्रस्तुत है:

 

स्रोत

स्थापन क्षमता

सौर ऊर्जा

162.15

पवन ऊर्जा

57.44

जैव ऊर्जा

11.75

जल विद्युत

57.24

कुल

288.58

 

देश में 30 जून 2026 तक गैर-जीवाश्म ईंधन स्रोतों पर आधारित कुल 297.36 गीगावाट विद्युत उत्पादन क्षमता स्थापित हुई है। इसमें 288.58 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता और 8.78 गीगावाट परमाणु ऊर्जा क्षमता शामिल है।

वित्त वर्ष 2014 से वित्त वर्ष 2026 तक, देश के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में लगभग 45.72 अरब डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) आकर्षित हुआ है। इसके अतिरिक्त, उक्त अवधि में घरेलू वित्तीय संस्थानों (सार्वजनिक क्षेत्र के 12 बैंक, भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास संस्‍था -इरेडा, पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड-पीएफसी, रूरल इलेक्ट्रीफिकेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड -आरईसी, इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी लिमिटेड-आईआईएफसीएल, राष्ट्रीय अवसंरचना वित्तपोषण और विकास बैंक -नैबफिड और भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक-सिडबी ने नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में 12.32 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया है।

***

पीके/केसी/एकेवी/केएस


(रिलीज़ आईडी: 2287226) आगंतुक पटल : 114
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Kannada , English , Marathi