संचार मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

ट्राई ने मुंबई स्थित लाइसेंस प्राप्त सेवा क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क की गुणवत्ता का आकलन किया।

प्रविष्टि तिथि: 20 JUL 2026 3:34PM by PIB Delhi

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने जून 2026 के दौरान मुंबई लाइसेंस प्राप्त सेवा क्षेत्र (एलएसए) में आयोजित स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट (आईडीटी) के निष्कर्ष आम दूरसंचार उपभोक्ताओं की जानकारी के लिए जारी किए हैं। इस ड्राइव टेस्ट का उद्देश्य दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) द्वारा प्रदान की जाने वाली मोबाइल नेटवर्क सेवाओं (वॉयस और डेटा दोनों) की वास्तविक समय में गुणवत्ता का आकलन और सत्यापन करना है। ट्राई आईडीटी के दौरान, कवरेज, कॉल ड्रॉप रेट (सीडीआर), कॉल सेटअप सक्सेस रेट (सीएसएसआर), डेटा डाउनलोड (डीएल) और अपलोड (यूएल) थ्रूपुट आदि जैसे प्रमुख सेवा गुणवत्ता (क्‍यूओएस) मापदंडों के लिए दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के प्रदर्शन को रिकॉर्ड करता है, जिन्हें बाद में उपभोक्ताओं को सूचित करने और टीएसपी को अपनी सेवाओं में सुधार करने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु प्रकाशित किया जाता है।

इन स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट को शहरों, हॉटस्पॉट, सार्वजनिक परिवहन केंद्रों आदि विभिन्न उपयोग परिवेशों में सभी टीएसपी के मोबाइल नेटवर्क प्रदर्शन को मापने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस प्रकार के ड्राइव टेस्टिंग में, 2जी, 3जी, 4जी और 5जी नेटवर्क पर सभी टीएसपी के सिम कार्ड का उपयोग करके लाइव डेटा और वॉयस सेशन स्थापित किए जाते हैं। कई उन्नत टेस्ट हैंडसेट का उपयोग किया जाता है, और उन्नत सॉफ्टवेयर सिस्टम का उपयोग करके सेशन की तत्‍क्षण निगरानी और विश्लेषण किया जाता है।

ट्राई ने अपनी नियुक्त एजेंसी के माध्यम से मुंबई शहर के 204.3 किलोमीटर लंबे सिटी ड्राइव क्षेत्र और 7 हॉटस्पॉट स्थानों पर 10 जून 2026 से 12 जून 2026 के बीच मुंबई एलएसए में ड्राइव टेस्ट किए। ये टेस्ट ट्राई के बेंगलुरु स्थित क्षेत्रीय कार्यालय की देखरेख में किए गए। ड्राइव टेस्ट रिपोर्ट में प्रस्तुत अवलोकन, ड्राइव टेस्ट के दिन/समय पर परीक्षण क्षेत्र/मार्ग पर टीएसपी के प्रदर्शन को दर्शाते हैं।

ड्राइव टेस्ट रूट मैप : निम्नलिखित मानचित्र ड्राइव टेस्ट मार्गों का अवलोकन प्रदान करता है, जिसमें शहर ड्राइव, इंटर-ऑपरेटर कॉलिंग, हॉटस्पॉट और वॉक टेस्ट शामिल हैं।

प्रमुख मापदंडों का आकलन  

  1. कवरेज गैप: नमूनों का प्रतिशत, जिनके लिए सिग्नल संबंधित तकनीक (2जी/ 3जी/4जी/5जी) के लिए निर्धारित न्यूनतम सिग्नल  से कम पाया गया।
  2. वॉइस सेवाएं: कॉल सेटअप सफलता दर (सीएसएसआर), कॉल ड्रॉप दर (डीसीआर), कॉल सेटअप समय, कॉल साइलेंस दर, स्पीच क्वालिटी (एमओएस)।
  3. कॉल साइलेंस इंस्टेंस : कॉल के दौरान हुई कॉल साइलेंस की संख्या।
  4. डेटा सेवाएं: डाउनलोड/अपलोड थ्रूपुट, लेटेंसी, जिटर, पैकेट ड्रॉप दर

उत्तरा कन्नड़ जिले में प्रमुख मापदंडों के आधार पर समग्र मोबाइल नेटवर्क प्रदर्शन का सारांश नीचे दिया गया है:-

  • ) कवरेज गैप - ऑटो-सिलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में ड्राइव टेस्ट रूट पर वॉइस टेस्टिंग के दौरान पाई गई सिग्नल स्ट्रेंथ, कुल एकत्रित नमूनों में से खराब सिग्नल स्ट्रेंथ वाले नमूनों की संख्या के रूप में मापी गई, एयरटेल के लिए 102/54857, एमटीएनएल के लिए 17877/23461 , आरजेआईएल के लिए 144/54576 और वीआईएल के लिए 5/54511 थी। कवरेज गैप का विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।

बी) कॉल ड्रॉप - सफलतापूर्वक स्थापित कॉलों की संख्या में से कॉल ड्रॉप की संख्या को ड्रॉप कॉल के रूप में मापा गया। एयरटेल के लिए यह अनुपात 1/490, एमटीएनएल के लिए 28/203, आरजेआईएल के लिए 0/489 और वीआईएल के लिए 1/491 था। कॉल ड्रॉप के स्थानों का विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।

सी) कॉल साइलेंस इंस्टेंस - कुल स्थापित कॉलों में से 3 सेकंड से अधिक समय तक साइलेंस रहने की कुल संख्या के रूप में मापी गई कॉल साइलेंस इंस्टेंस, एयरटेल के लिए 14/481, एमटीएनएल के लिए अनुपलब्ध, आरजेआईएल के लिए 1/475 और वीआईएल के लिए 1/479 थी। कॉल साइलेंस इंस्टेंस के स्थानों का विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है ।

डी) डेटा डाउनलोड और अपलोड थ्रूपुट :

i) डेटा डाउनलोड प्रदर्शन (समग्र) : एयरटेल (5जी/4जी) के लिए औसत डाउनलोड गति 93.76 एमबीपीएस (एमटीएनएल के लिए उपलब्ध नहीं ), आरजेआईएल (5जी/4जी) के लिए 237.81 एमबीपीएस और वीआईएल (5जी/4जी/2जी) के लिए 70.69 एमबीपीएस पाई गई। डाउनलोड थ्रूपुट का विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है ।

ii) डेटा अपलोड प्रदर्शन (समग्र) : एयरटेल (5जी/4जी) के लिए औसत अपलोड गति 25.92 एमबीपीएस (एमटीएनएल के लिए उपलब्ध नहीं ), आरजेआईएल (5जी/4जी) के लिए 40.92 एमबीपीएस और वीआईएल (5जी/4जी/2जी) के लिए 25.57 एमबीपीएस देखी गई । अपलोड थ्रूपुट का विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है ।

मानचित्र में लाल बिंदु पर क्लिक करके ड्रॉप कॉल और कॉल साइलेंस की स्थिति देखी जा सकती है

आईडीटी के दौरान ड्राइव टेस्ट रूट और कवर किए गए क्षेत्र का विवरण इस प्रकार है:-

ए) शहर - शहर में स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट के अंतर्गत मुंबई शहर में बांद्रा, वर्ली, सीलिंक, माहिम, दादर, सायन, एंटॉप हिल, वर्ली, परेल, सेवरी, हाजी अली, मुंबई सेंट्रल, बायकुला, मालाबार हिल, गिरगांव, माज़गांव और चर्चगेट शामिल हैं।

बी) हॉटस्पॉट - स्थिर उपयोगकर्ता अनुभव को दर्शाने वाले हॉटस्पॉट में बायकुला रेलवे स्टेशन, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, चर्चगेट रेलवे स्टेशन, दादर रेलवे स्टेशन, गेटवे ऑफ इंडिया, मरीन ड्राइव और परेल रेलवे स्टेशन शामिल हैं।

इस स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट (आईडीटी) रिपोर्ट के निष्कर्ष आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित टीएसपी के साथ साझा कर दिए गए हैं। आईडीटी की विस्तृत रिपोर्ट ट्राई की वेबसाइट www.trai.gov.in पर उपलब्ध हैं। किसी भी स्पष्टीकरण या अतिरिक्त जानकारी के लिए, adv.bengaluru@trai.gov.in पर ईमेल भेजा जा सकता है या बेंगलुरु स्थित ट्राई के क्षेत्रीय कार्यालय से +91-80-22865004 पर संपर्क किया जा सकता है।

अनुलग्नक देखने के लिए यहां क्लिक करें

***

पीके/केसी/जेके/जीआरएस


(रिलीज़ आईडी: 2286710) आगंतुक पटल : 73
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Tamil