प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के दक्षिण-24 परगना जिले में नाव हादसे में हुई मौत पर दुख व्यक्त किया

प्रविष्टि तिथि: 13 JUL 2026 9:47PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के दक्षिण-24 परगना जिले में नाव हादसे में हुई मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दुख की इस घड़ी में शोक-संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने घोषणा की कि प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया;

“पश्चिम बंगाल के दक्षिण-24 परगना जिले में नाव हादसे में हुई मौत अत्यंत पीड़ादायक है। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक-संतप्त परिवारों के साथ है। घायलों के जल्द-से-जल्द पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से हरेक मृतक के निकटतम परिजन को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे: PM@narendramodi”

 

 

***

पीके/केसी/पीकेपी


(रिलीज़ आईडी: 2284349) आगंतुक पटल : 62
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Marathi , Bengali , Gujarati