राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग
azadi ka amrit mahotsav

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के उर्ला औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक कारखाने में हुए विस्फोट में तीन श्रमिकों की मौत और कई अन्य के घायल होने की खबर का स्वतः संज्ञान लिया


छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव और डीजीपी को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी

रिपोर्ट में घायलों की स्वास्थ्य की स्थिति के साथ-साथ मृतकों के परिजनों और घायलों को दिए गए मुआवजे (यदि कोई हो) को शामिल किये जाने की उम्‍मीद है

प्रविष्टि तिथि: 13 JUL 2026 1:55PM by PIB Delhi

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है, जिसके अनुसार 7 जून, 2026 को छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के उर्ला औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक कारखाने में विस्फोट होने से तीन श्रमिकों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। कथित तौर पर यह विस्फोट कारखाने में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने के कारण हुआ था।

आयोग ने पाया है कि समाचार रिपोर्ट की सामग्री, यदि सच है, तो मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मुद्दा उठाती हैं। इसलिए, इसने छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर इस मामले पर एक विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। इस रिपोर्ट में घायलों के स्वास्थ्य की स्थिति के साथ-साथ मृतकों के परिजनों और घायलों को दिए गए मुआवजे (यदि कोई हो) का विवरण शामिल होने की उम्‍मीद है।

8 जुलाई 2026 को प्रकाशित इस मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, घायल श्रमिकों को इलाज के लिए पास के अस्पतालों में ले जाया गया और इस कारखाने को बंद कर दिया गया।

***

पीके/केसी/आईएम/जीएस


(रिलीज़ आईडी: 2284118) आगंतुक पटल : 121
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Gujarati , Tamil