प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया

प्रविष्टि तिथि: 11 JUL 2026 6:31PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वियतनाम के फु क्वोक के निकट भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना में हुई मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने उन परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की, जिन्होंने इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खो दिया है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

 

श्री मोदी ने कहा कि दूतावास और वाणिज्य दूतावास हर संभव मदद पहुंचा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय अधिकारी वियतनाम के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं।

 

श्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा;

 

वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना की दुखद खबर सुनकर अत्यंत दुखी हूं।

 

जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया, उनके परिजनों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

 

हमारा दूतावास और वाणिज्य दूतावास हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। हमारे अधिकारी वियतनाम के अधिकारियों के साथ भी लगातार संपर्क में हैं।

 

 

************

पीके/केसी/एमके


(रिलीज़ आईडी: 2283731) आगंतुक पटल : 108
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Gujarati , Tamil , Telugu , Malayalam