पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल कार्यक्रम – प्रश्नोत्तर

प्रविष्टि तिथि: 10 JUL 2026 9:16AM by PIB Delhi

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने 23 जून, 2026 को एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल कार्यक्रम पर विस्तृत स्पष्टीकरण जारी किया था, जिसमें भ्रामक सूचनाओं को दूर करते हुए तथ्यात्मक स्पष्टीकरण दिए गए थे। वाहन निर्माता कंपनियों ने भी 4 जुलाई, 2026 को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस कार्यक्रम के संबंध में स्पष्टीकरण जारी किए।

इन स्पष्टीकरणों के बावजूद, इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल कार्यक्रम को लेकर कुछ चिंताएं बनी हुई हैं। निम्नलिखित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (एफएक्‍यू) इन चिंताओं के तथ्यात्मक और साक्ष्य-आधारित उत्तर प्रदान करते हैं।

प्रश्न 1: ब्राजील जैसे देशों को इथेनॉल मिश्रण के लक्ष्यों को हासिल करने में दशकों लग गए, तो भारत ने ऐसा करने में जल्दबाजी क्यों दिखाई?

  • सबसे पहले यह समझना आवश्यक है कि इथेनॉल कोई नया ईंधन नहीं है । हमने इथेनॉल का आविष्कार नहीं किया है। एक सदी से भी अधिक समय पहले हेनरी फोर्ड ने मॉडल टी को इथेनॉल पर चलने के लिए डिज़ाइन किया था और ब्राज़ील तथा संयुक्त राज्य अमेरिका सहित दुनिया भर के अनेक देश दशकों से इथेनॉल मिश्रण का उपयोग कर रहे हैं।
  • यह भी इतना ही महत्वपूर्ण है कि भारत का इथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम वर्तमान सरकार के कार्यकाल में शुरू नहीं हुआ था। इस पहल का एक लंबा संस्थागत इतिहास और कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हैं (ये सभी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध हैं- कुछ अनुलग्नक-1 में दी गई हैं )।
  • वर्ष 2001 में एक प्रायोगिक इथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम शुरू किया गया, जिसकी औपचारिक घोषणा 2004 में की गई और वर्ष 2006 तक कई राज्यों में ई 5 (पांच प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण) को लागू किया गया।
  • इस नीतिगत ढांचे को बाद में संप्रग सरकार के दौरान जनवरी 2013 में भारत के राजपत्र में अधिसूचित किया गया था। ये सार्वजनिक अभिलेख के मामले हैं।
  • भारत ने 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पांच प्रतिशत  इथेनॉल मिश्रण का लक्ष्य निर्धारित किया था। दुर्भाग्यवश  इस महत्वाकांक्षा के बावजूद वर्ष 2014 तक मिश्रण लगभग 1.5 प्रतिशत पर ही स्थिर रहा।
  • किसी ने भी ईंधन के रूप में इथेनॉल पर सवाल नहीं उठाया था। यह बात तो वैश्विक स्तर पर पहले ही तय हो चुकी थी। असली चुनौती यह थी कि भारत पर्याप्त मात्रा में इथेनॉल का उत्पादन कैसे कर सकता है
  • उस समय हम लगभग पूरी तरह से गन्ने पर निर्भर थे जो एक मौसमी फसल है जिसकी वार्षिक इथेनॉल उत्पादन क्षमता लगभग 400 करोड़ लीटर थी। उत्पादन का यह स्तर मामूली मिश्रण लक्ष्यों के लिए भी अपर्याप्त था।
  • इस बाधा को पहचानते हुए सरकार ने अपने दृष्टिकोण में मौलिक परिवर्तन किया। मई 2018 में जैव ईंधन पर राष्ट्रीय नीति के शुभारंभ के साथ सरकार ने बड़े पैमाने पर इथेनॉल उत्पादन के लिए आवश्यक पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण शुरू किया। यह वास्तव में सरकार का एक समग्र मिशन बन गया।
  • पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय, खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, भारी उद्योग मंत्रालय, भारतीय रेलवे और कई अन्य मंत्रालयों ने कच्चे माल के विस्तार, बुनियादी ढांचे के निर्माण, प्रौद्योगिकी को समर्थन देने, सामग्री को सुव्यवस्थित करने, मांग की निश्चितता पैदा करने और निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए एक साथ मिलकर काम किया।

अगस्त 2021 में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया जब भारत की तेल विपणन कंपनियों आईओसीएल, बीपीसीएल और एचपीसीएल ने इथेनॉल की कमी वाले क्षेत्रों में समर्पित इथेनॉल संयंत्र (डीईपी) स्थापित करने के लिए रुचि की अभिव्यक्ति जारी की।

इन परियोजनाओं ने निवेश परिदृश्य को बदल दिया क्योंकि इन्होंने निम्नलिखित सुविधाएं प्रदान कीं:

  • तेल विपणन कंपनियों द्वारा सुनिश्चित दीर्घकालिक खरीद समझौते;
  • एस्क्रो तंत्र के माध्यम से सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के साथ त्रिपक्षीय वित्तपोषण व्यवस्था, जिससे निवेश जोखिम काफी हद तक कम हो जाता है;
  • एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल कार्यक्रम के लिए एथेनॉल की अनिवार्य आपूर्ति;
  • इन संयंत्रों को स्वाभाविक रूप से पूरी क्षमता से काम करने में लगभग दो साल लगे क्‍योंकि यह क्षमता तुरंत हासिल नहीं की जा सकती थी।
  • एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जून 2021 में हासिल हुई जब नीति आयोग ने ऑटोमोबाइल निर्माताओं, तेल कंपनियों, कृषि विशेषज्ञों और अन्य हितधारकों के साथ व्यापक परामर्श के बाद इथेनॉल मिश्रण पर अपनी व्यापक योजना प्रकाशित की।
  • रिपोर्ट में इथेनॉल के पर्यावरणीय और ऊर्जा सुरक्षा लाभों के साथ-साथ ग्रामीण आय और कृषि अर्थव्यवस्था पर इसके परिवर्तनकारी प्रभाव को भी दर्शाया गया था।
  • उस समय, भारत की 10 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण की आवश्यकता लगभग 500-600 करोड़ लीटर इथेनॉल प्रति वर्ष थी । जैसे-जैसे नए निवेश आए और उत्पादन क्षमता बढ़ी यह स्पष्ट हो गया कि देश जल्द ही लगभग 1,200 करोड़ लीटर इथेनॉल का उत्पादन करने में सक्षम हो जाएगा । आपूर्ति सुनिश्चित हो जाने के बाद 20 प्रतिशत मिश्रण का लक्ष्य रखना तर्कसंगत और जिम्मेदारीपूर्ण दोनों ही था ।
  • इसलिए, यह सुझाव कि भारत ने इथेनॉल मिश्रण में "जल्दबाजी" की, तथ्यों से बिल्कुल भी समर्थित नहीं है।
  • यह यात्रा दो दशकों से अधिक समय तक चली है जिसमें 2001 में प्रायोजित परियोजनाएं, 2013 में नीति अधिसूचना, 2018 के बाद संस्थागत सुधार, 2021 में शुरू हुए बड़े पैमाने पर निवेश और फिर मिश्रण के स्तर में सावधानीपूर्वक नियोजित, चरणबद्ध वृद्धि शामिल है।
  • इसे शुरू करने से पहले ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनियों, परीक्षण एजेंसियों, ओएमसी, डीएफपीडी आदि सहित सभी हितधारकों से परामर्श किया गया था।
  • यह प्रगति पूरी तरह सोच समझकर की गई है:

 

एथेनॉल आपूर्ति वर्ष

मिश्रण प्रतिशत / स्थिति

ईएसवाई 2020-21

~8.1 प्रतिशत

ईएसवाई 2021-22

10.0 प्रतिशत

ईएसवाई 2022-23

12.1 प्रतिशत

ईएसवाई 2023-24

14.60 प्रतिशत

ईएसवाई 2024-25

19.20 प्रतिशत

ईएसवाई 2025-26 (नवंबर-जून 2026)

20 प्रतिशत

 

  • ब्राजील को इसमें दशकों लग गए क्योंकि वह दुनिया का पहला बड़े पैमाने पर इथेनॉल इकोसिस्टम बना रहा था।
  • भारत को वैश्विक अनुभवों से सीखने, सिद्ध तकनीकों को अपनाने, विभिन्न मंत्रालयों के बीच समन्वय स्थापित करने और एक सुदृढ़ निवेश ढांचा तैयार करने का लाभ मिला। हमने विज्ञान या सुरक्षा से समझौता किए बिना, शासन, योजना और क्रियान्वयन में सुधार कर कार्यान्वयन की समयसीमा को कम किया है।
  • भारत में इथेनॉल की सफलता के पीछे की असली कहानी एक सावधानीपूर्वक नियोजित, चरणबद्ध, क्रमिक और चरणबद्ध परिवर्तन है। यह  कोई जल्दबाजी में या रातोंरात लिया गया निर्णय नहीं है।

 

प्रश्न 2: उपभोक्ताओं को शुद्ध पेट्रोल, 10 या ई20 खरीदने का विकल्प क्यों नहीं दिया जाता? और उन पुराने वाहनों का क्या होगा जिन पर केवल ई10 के अनुकूल होने का लेबल लगा होता है?

  • जब भारत ने पेट्रोल में इथेनॉल की मात्रा बढ़ाने का निर्णय लिया तो ऑटोमोबाइल उद्योग को हर चरण में शामिल किया गया। ई10 अनुकूलता के लिए निर्माताओं से 2020-21 की शुरुआत में ही काफी पहले परामर्श लिया गया था। भारत ने जून 2022 में अपना ई10 लक्ष्य (पेट्रोल में 10 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण) हासिल कर लिया जो कि ईएसवाई 2020-21 की निर्धारित तिथि से पांच महीने पहले था।
  • 20 के लिए और भी कठोर प्रक्रिया अपनाई गई। ऑटोमोबाइल निर्माताओं, घटक आपूर्तिकर्ताओं, परीक्षण एजेंसियों और अनुसंधान संस्थानों के साथ व्यापक परामर्श आयोजित किए गए। आईएमसी का रोडमैप 2021 से सार्वजनिक डोमेन में था और इसमें ई-20 तक पहुंचने का एक सुनियोजित मार्ग निर्धारित किया गया था।
  • सामग्री की अनुकूलता, इंजन अंशांकन, ईंधन प्रणाली, चलाने की क्षमता, स्थायित्व, उत्सर्जन और ईंधन दक्षता से लेकर हर पहलू की जांच की गई
  • 20 को लागू करने से पहले सरकार ने वाहन निर्माता कंपनियों, तकनीकी विशेषज्ञों, परीक्षण एजेंसियों और अन्य हितधारकों सहित सभी संबंधित पक्षों के साथ विस्तृत परामर्श के कई दौर आयोजित किए ताकि संपूर्ण प्रणाली की तैयारी सुनिश्चित हो सके। यदि ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनियां इन परिणामों से पूरी तरह संतुष्ट नहीं होती, तो वे कभी भी उत्पाद का समर्थन नहीं करती और वाहनों की वारंटी का पालन नहीं करती । आज लगभग सभी वाहन निर्माता कंपनियां सभी वाहनों (पुराने या नए) की वारंटी का पालन कर रही हैं, इसका कारण यही है कि वे परामर्श प्रक्रिया का हिस्सा थे।
  • इसके अलावा मारुति सुजुकी ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 2.84 करोड़ वाहनों की सर्विस की जिनमें 1.5 करोड़ पुराने, गैर-ई20 प्रमाणित वाहन शामिल थे और 20 से संबंधित जंग, असामान्य घिसाव या पुर्जों के जीवनकाल में किसी प्रकार की क्षति की रिपोर्ट नहीं की । हीरो मोटोकॉर्प ने भी इसी तरह का अनुभव बताया है। यह वास्तविक साक्ष्य छिटपुट मामलों की तुलना में कहीं अधिक विश्वसनीय है।
  • यह सच है कि कुछ वाहनों में ईंधन की खपत में 3-5 प्रतिशत की कमी हो सकती है । लेकिन माइलेज केवल एक मापदंड है।
  • 20 में काफी उच्च ऑक्टेन रेटिंग, बेहतर एंटी-नॉकिंग गुण, तेज दहन, बेहतर पिकअप, सुचारू त्वरण और स्वच्छ इंजन संचालन की सुविधा मिलती है
  • इससे नगण्य मात्रा में छोटे कणों का उत्सर्जन होता है और जीवनचक्र कार्बन उत्सर्जन में लगभग 40 प्रतिशत की उल्लेखनीय कमी आती है।
  • संक्षेप में कहें तो, यह ई10 या शुद्ध पेट्रोल की तुलना में अधिक स्वच्छ, उच्च गुणवत्ता वाला और अधिक कुशल ईंधन है।
  • यहां असली सवाल यह है: यदि एक स्वच्छ, तेज और कम प्रदूषणकारी ईंधन उपलब्ध है तो हम जानबूझकर एक घटिया विकल्प क्यों चुनेंगे?
  • यह सुझाव कि प्रत्येक पेट्रोल पंप पर शुद्ध पेट्रोल, 10 और ई20 एक साथ उपलब्ध होने चाहिए, भारत के ईंधन वितरण नेटवर्क की वास्तविकताओं को भी नजरअंदाज करता है।
  • भारत में एक लाख से अधिक खुदरा दुकानें संचालित होती हैं जिन्हें रिफाइनरियों, टर्मिनलों, डिपो और पाइपलाइनों के व्यापक नेटवर्क का समर्थन प्राप्त है।
  • इस विशाल आपूर्ति श्रृंखला में बेस पेट्रोल के कई ग्रेड बनाए रखने से एक बहुत बड़ी सामग्री परिवहन संबंधी चुनौती पैदा होगी। इससे रखरखाव लागत में वृद्धि होगी,  स्‍टॉक प्रबंधन जटिल हो जाएगा और परिचालन दक्षता कम हो जाएगी।
  • लोग अक्सर प्रीमियम पेट्रोल का उदाहरण देते हैं। यह तुलना उचित नहीं है। प्रीमियम ईंधन सीमित मात्रा में और काफी अधिक कीमत पर बेचे जाने वाले विशिष्ट उत्पाद हैं क्योंकि इनमें निष्‍पादन क्षमता बढ़ाने वाले विशेष योजक मिलाए जाते हैं। ये अलग-अलग राष्ट्रीय ईंधन स्रोत नहीं हैं। शुद्ध पेट्रोल, 10 और ई20 के लिए समानांतर राष्ट्रीय आपूर्ति श्रृंखला चलाना एक बिल्कुल अलग बात होगी।
  • एक और पहलू है जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
  • पिछले कई वर्षों में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने इथेनॉल उत्पादन और संबंधित बुनियादी ढांचे में लगभग 1 लाख करोड़ रुपये प्रति वर्ष का निवेश किया है। भारत के मिश्रण लक्ष्यों को पूरा करने के लिए समर्पित इथेनॉल संयंत्र, डिस्टिलरी, भंडारण सुविधाएं और लॉजिस्टिक्स नेटवर्क बनाए गए हैं।
  • यदि इस क्षमता के निर्माण के बाद हम मनमाने ढंग से ई10 पर वापस लौट जाते हैं तो इन निवेशों का क्या होगा? अतिरिक्त उत्पादन क्षमता का क्या होगा? किसानों, सहकारी समितियों, उद्यमियों, वित्तीय संस्थानों और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों द्वारा राष्ट्रीय नीति के आधार पर सद्भावनापूर्वक निवेश किए गए हजारों करोड़ रुपये का क्या होगा?
  • सार्वजनिक नीति को उपभोक्ता हितों और ऊर्जा सुरक्षा, पर्यावरणीय स्थिरता, किसान कल्याण और राष्ट्रीय संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग के बीच संतुलन स्थापित करना चाहिए।
  • क्या आज कोई हमसे आधुनिक सार्वजनिक परिवहन के बजाय पुरानी नीली डीटीसी बसों को वापस लाने के लिए कहेगा? क्या कोई यह तर्क देगा कि हमें गड्ढों से भरी सड़कों पर लौटना चाहिए क्योंकि वे परिचित थीं? क्या दिल्ली स्वच्छ परिवहन ईंधनों को अधिक प्रदूषणकारी विकल्पों से बदल देगी?
  • प्रगति का अर्थ बेहतर प्रौद्योगिकी को अपनाना है।
  • 20 का अर्थ है स्वच्छ दहन, कम उत्सर्जन, कच्चे तेल के आयात में कमी, भारतीय किसानों की आय में वृद्धि और देश के लिए अधिक ऊर्जा सुरक्षा।
  • एक बार जब किसी बेहतर ईंधन को वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित कर दिया जाता है, व्यापक रूप से परीक्षण किया जाता है और ऑटोमोटिव उद्योग द्वारा स्वीकार कर लिया जाता है तो उद्देश्य आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना होना चाहिए न कि निम्न स्तर के मानक पर वापस लौटना।

 

प्रश्न 3: यदि पेट्रोल में इथेनॉल मिलाया जाता है, तो ई20, 10 या शुद्ध पेट्रोल से सस्ता क्यों नहीं है?

कच्‍चा माल

वर्ष के दौरान इथेनॉल की आपूर्ति (मूल्य रुपये में)

21-22

22-23

23-24

24-25

25-26 (अस्थायी)

सी – शीरा

46.66

49.41

56.28

(6.87 का प्रोत्साहन)

57.97

 

57.97

 

बी – शीरा

59.08

60.73

60.73

60.73

60.73

गन्ने का रस/चीनी/सिरप

63.45

65.61

65.61

65.61

65.61

अनुपयोगी अनाज

52.92

64.0@

64.00

64.00

64.00

एफसीआई चावल

56.87

58.5

58.50

58.50

60.32

मक्का

52.92

66.07@

71.86

(5.79 का प्रोत्साहन)

71.86

 

71.86

 

 

  • आज सरकार लाभकारी कीमतों पर इथेनॉल खरीदती है ताकि भारतीय किसानों को उचित मुआवजा मिल सके। उदाहरण के लिए, मक्का आधारित इथेनॉल को लें। हमने इसकी खरीद कीमत में लगातार वृद्धि की है और आज यह जीएसटी, परिवहन, भंडारण और डिपो में रखरखाव लागत को छोड़कर लगभग 71.86 रूपये प्रति लीटर है।
  • इसलिए यदि अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल का कारोबार लगभग 70 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर हो रहा है तो 20 का उत्पादन वास्तव में शुद्ध पेट्रोल की तुलना में अधिक महंगा है।
  • यदि कच्चे तेल की कीमत बढ़कर 120-130 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल हो जाती है तो आर्थिक स्थिति स्वाभाविक रूप से उलट जाती है और इथेनॉल और भी सस्ता हो जाता है।
  • इसलिए सवाल यह नहीं होना चाहिए कि "20 सस्ता क्यों नहीं है?"
  • असली सवाल यह है कि "भारत वैश्विक कच्चे तेल की अस्थिर कीमतों के पूरे प्रभाव से उपभोक्ताओं को बचाने में कैसे कामयाब रहा?"
  • इसका उत्तर सरल है।
  • आज भारत में बिकने वाले प्रत्येक लीटर पेट्रोल का लगभग 20 प्रतिशत हिस्सा घरेलू स्तर पर उत्पादित इथेनॉल होता है। यह इथेनॉल लगभग 71 रूपये प्रति लीटर की दर से प्राप्त किया जाता है, जो ब्रेंट क्रूड, भू-राजनीतिक संघर्षों या जहाजरानी में बाधाओं के कारण प्रतिदिन सुबह नहीं बदलता।
  • दूसरे शब्दों में कहें तो आपके ईंधन टैंक का पांचवां हिस्सा अंतरराष्ट्रीय तेल की अस्थिरता से अप्रभावित रहता है। यही एक मुख्य कारण है कि अप्रत्‍याशित वैश्विक व्यवधानों के बावजूद भारत में खुदरा ईंधन की कीमतों में सबसे कम वृद्धि देखी गई।
  • इसलिए इथेनॉल मिश्रण का उद्देश्य किसी विशेष दिन पेट्रोल को सस्ता करना नहीं है। इसका उद्देश्य आयातित कच्चे तेल पर भारत की निर्भरता को कम करना है।
  • पिछले चार वर्षों में इसके परिणामस्वरूप प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं और पड़ोसी देशों की तुलना में भारत में ईंधन की कीमतों में सबसे कम वृद्धि दर्ज की गई।

 

पेट्रोल (रु./लीटर)

डीजल (रु./लीटर)

देश

जून-22

26 जून

(प्रतिशत)

जून-22

26 जून

(प्रतिशत)

पाकिस्तान

92.64

129.48

39.77

79.98

130.51

63.18

श्रीलंका

90.43

123.59

36.66

86.13

115.90

34.57

नेपाल

113.99

137.19

20.35

103.22

142.25

37.81

बांग्लादेश

76.97

109.82

42.69

71.60

90.21

26

इटली

166.85

197.52

18.39

161.38

207.84

28.79

जर्मनी

163.18

194.26

19.05

167.70

184.55

10.04

फ्रांस

174.18

205.08

17.74

171.06

203.95

19.23

भारत (दिल्ली)

96.72

102.12

5.58

89.62

95.20

6.23

 

तालिका से पता चलता है कि पश्चिम एशिया संकट शुरू होने के बाद से ईंधन की कीमतों में सबसे कम वृद्धि दर्ज करने वाले देशों की तुलना में भारत अभी भी एक अलग स्थान रखता है।

(मूल्य भारतीय रूपये में)

पेट्रोल (रु./लीटर)

डीजल (रु./लीटर)

देश

मार्च 2026

जून 2026

(प्रतिशत)

मार्च 2026

जून 2026

(प्रतिशत)

पाकिस्तान

86.85

130.61

50.39

91.64

130.27

42.15

श्रीलंका

86.79

125.81

44.96

83.24

117.98

41.73

नेपाल

99.28

136.89

37.88

89.79

141.93

58.07

बांग्लादेश

87.08

109.62

25.88

75.07

90.04

19.94

भारत (दिल्ली)

94.77

102.12

7.76

87.67

95.20

8.59

स्रोत (पीपीएसी )

(मूल्य भारतीय रूपये में)

पेट्रोल (रु./लीटर)

डीजल (रु./लीटर)

देश

मार्च 2026

मई 2026

(प्रतिशत)

मार्च 2026

मई 2026

(प्रतिशत)

संयुक्‍त राज्‍य अमेरिका

89.14

113.09

26.87

120.59

141.39

17.25

फ्रांस

203.42

232.30

14.20

213.91

234.12

9.45

इटली

187.66

212.80

13.40

207.69

224.37

8.03

भारत

94.77

94.77

-

87.67

87.67

-

जून महीने का स्रोत (पीपीएसी) डेटा 11 जुलाई, 2026 को उपलब्ध होगा।

प्रत्येक लीटर इथेनॉल के मिश्रण का अर्थ है:

  • आयातित कच्चे तेल की मात्रा कम,
  • विदेशी मुद्रा के बाहरी प्रवाह में कमी,
  • भारतीय किसानों के लिए अधिक आय
  • उपभोक्ताओं के लिए अधिक मूल्य स्थिरता, और
  • मजबूत राष्ट्रीय ऊर्जा सुरक्षा

इसीलिए इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल कार्यक्रम (ईएसवाई 2014-2015 से) ने पहले ही निम्नलिखित कार्य कर दिए हैं:

  • विदेशी मुद्रा में 1.97 लाख करोड़ रुपये से अधिक की बचत हुई।
  • लगभग 316 लाख टन कच्चे तेल का प्रतिस्थापन किया गया।
  • लगभग 952 लाख टन CO₂ उत्सर्जन में कमी आई , और
  • 1.66 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे भारतीय किसानों को हस्तांतरित की गई।
  • हमारे किसान अब केवल अन्नदाता नहीं रह गए हैं वे ऊर्जादाता बन गए हैं जो भारत की ऊर्जा सुरक्षा में प्रत्यक्ष योगदान दे रहे हैं।

 

प्रश्न 4: ऐसी चिंताएं हैं कि ई20 रबर के घटकों को नुकसान पहुंचाता है, पुराने वाहनों के इंजनों को प्रभावित करता है और कई वाहन मैनुअल में विशेष रूप से "ई10 अनुरूप" का उल्लेख किया गया है। क्या पुराने वाहनों के मालिकों को चिंतित होना चाहिए?

  • भारत के इथेनॉल कार्यक्रम के बढ़ने के साथ-साथ दुर्भाग्यवश इसके बारे में गलत जानकारी का प्रसार भी बढ़ा है।
  • भारत में ई85 के प्रचलन के बाद से ही स्वार्थपरक कई गुट अनावश्यक भय फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। समय-समय एक नई अफवाह फैलती है: रबर की पाइपें खराब हो जाएंगी, इंजन जाम हो जाएंगे, ईंधन टैंक में जंग लग जाएगा। इनमें से कोई भी दावा वैज्ञानिक प्रमाणों की कसौटी पर खरा नहीं उतरता है।
  • आइए तथ्यों पर गौर करें।
  • भारत का ई20 में शामिल होना रातोंरात लिया गया निर्णय नहीं था।
  • इस योजना को अंतिम रूप देने से पहले सरकार ने वाहन निर्माता कंपनियों, एआरएआई, एसआईएएम, तेल कंपनियों और तकनीकी संस्थानों को शामिल करते हुए विशेषज्ञ समितियों का गठन किया।
  • वर्ष 2021 में नीति आयोग ने सभी हितधारकों के साथ व्यापक विचार-विमर्श के बाद एक विस्तृत योजना प्रकाशित की। उस योजना में ई-10 से ई-20 में परिवर्तन और वाहन उद्योग से अपेक्षित तैयारियों का भी उल्लेख किया गया था। इसलिए वाहन निर्माता कई वर्षों पहले से ही नीतिगत दिशा-निर्देशों से पूरी तरह अवगत थे।
  • यदि निर्माता इसमें शामिल नहीं होते, तो वे कभी भी ई20-संगत वाहनों को प्रमाणित नहीं करते या वारंटी दायित्वों का पालन नहीं करते।
  • 15+मिश्रण भारत भर में साढ़े तीन साल से अधिक समय से संचालन में है।
  • 20 को लॉन्च करने से पहले, इसका व्यापक वैज्ञानिक परीक्षण किया गया, जिसके बाद इंजन की मजबूती, ईंधन प्रणाली, सामग्री की अनुकूलता, जंग प्रतिरोध, चलाने की क्षमता, उत्सर्जन और प्रदर्शन को शामिल करते हुए व्यापक क्षेत्राीय सत्यापन किया गया।
  • लेकिन प्रयोगशाला परीक्षण कहानी का सिर्फ एक हिस्सा है।
  • सबसे बड़ा प्रमाण वास्तविक दुनिया से मिलता है।
  • मारुति सुजुकी ने अकेले ही लगभग 2.5 करोड़ वाहनों की सर्विसिंग की, जिनमें लगभग 1.5 करोड़ पुराने वाहन शामिल थे जिन्हें मूल रूप से ई20 के अनुकूल प्रमाणित नहीं किया गया था। यदि ई20 वास्तव में रबर के घटकों, ईंधन लाइनों या इंजनों को नुकसान पहुंचा रहा होता तो हमें लाखों वारंटी दावों, व्यापक रूप से पुर्जों की खराबी और देश भर में शिकायतों का अंबार देखने को मिलता।
  • ऐसा बिल्कुल नहीं हुआ है।
  • एक अन्य चिंता वाहन मैनुअल में "ई10 अनुरूप" शब्द लिखे होने से संबंधित है।
  • लोगों को यह समझना होगा कि उन लेबलों का क्या अर्थ है।
  • वाहन मैनुअल में उस समय प्रचलित ईंधन विनिर्देश दर्शाए जाते हैं जब वाहन का मानकीकरण और प्रमाणीकरण हुआ था। इसका यह अर्थ नहीं है कि व्यापक वैज्ञानिक परीक्षण, इंजीनियरिंग सत्यापन और नियामक अनुमोदन के बाद ईंधन मानकों में बदलाव होने पर वाहन अचानक असुरक्षित हो जाता है। यदि इस तर्क को सार्वभौमिक रूप से लागू किया जाए, तो कोई भी देश अपने ईंधन मानकों को उन्नत नहीं कर पाएगा
  • इसलिए 10 से ई20 में परिवर्तन अनुमानों पर आधारित नहीं था बल्कि वर्षों के परीक्षण, निर्माता परामर्श और जमीनी अनुभव पर आधारित था।
  • भारत की इथेनॉल आपूर्ति श्रृंखला देश की सबसे कड़ाई से विनियमित ईंधन आपूर्ति प्रणालियों में से एक है। इथेनॉल और मिश्रित पेट्रोल बीआईएस के सख्त मानकों का पालन करते हैं और डिस्टिलरी से लेकर डिपो और खुदरा बिक्री तक हर चरण में गुणवत्ता जांच से गुजरते हैं।
  • आपूर्ति श्रृंखला में कहीं भी किसी भी प्रकार की प्रक्रियागत चूक होने पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। राज्यों के मुख्य सचिवों से अनुरोध किया गया है कि वे कड़ाई से प्रवर्तन सुनिश्चित करें और मिलावट के किसी भी मामले में सख्त कार्रवाई करें। ईंधन की गुणवत्ता से समझौता करने वाली किसी भी प्रकार की चूक को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए।
  • 20 एक सुरक्षित, स्वच्छ, प्रमाणित और वैज्ञानिक रूप से सत्यापित ईंधन है जिसे भारतीय उपभोक्ता भरोसे के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी गुणवत्ता, सुरक्षा और अनुकूलता को सभी जिम्मेदार हितधारकों, जिनमें ऑटोमोबाइल निर्माता, परीक्षण और मानकीकरण एजेंसियां, तेल विपणन कंपनियां और नियामक प्राधिकरण शामिल हैं, द्वारा सत्यापित और सुनिश्चित किया गया है।
  • इसलिए उपभोक्ताओं को सलाह दी जाती है कि वे सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली गलत सूचनाओं, डर फैलाने वाली बातों या अपुष्ट सामग्री से गुमराह न हों।

 

अनुलग्‍नक- I

भारत में इथेनॉल मिश्रण: प्रमुख उपलब्धियां (2000-2026)

वर्ष 2000–2010

  • नौ राज्यों और चार केंद्र शासित प्रदेशों में पांच प्रतिशत इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल की आपूर्ति के लिए इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (ईबीपी) कार्यक्रम औपचारिक रूप से शुरू किया गया था ; इथेनॉल मिश्रण को पहली बार ऑटो ईंधन नीति, 2003 में भी शामिल किया गया था।

स्रोत: पीआईबी पीआरआईडी 2277210 – पुष्टि करता है कि ईबीपी "2003 में शुरू किया गया था"।

  • पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की अधिसूचना ने अनिवार्य 5 प्रतिशत ईबीपी को अखिल भारतीय स्तर पर 20 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों (पूर्वोत्तर और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों को छोड़कर) में लागू कर दिया है।

स्रोत: प्रेस सूचना ब्यूरो

  • राज्यसभा में दिए गए लिखित जवाब में सरकार ने कहा कि अपर्याप्त इथेनॉल आपूर्ति, अंतर-राज्यीय आवागमन प्रतिबंधों और राज्य कराधान संबंधी मुद्दों के कारण पांच प्रतिशत ईबीपी कार्यक्रम अभी तक स्थिर नहीं हो पाया है।

स्रोत: प्रेस सूचना ब्यूरो

 

वर्ष 2010-2020: नीति सुदृढ़ीकरण एवं प्रगति

  • दिसंबर 2014 - ईबीपी कार्यक्रम के तहत खरीदे जाने वाले इथेनॉल के लिए प्रशासित मूल्य तंत्र को पुनः आरंभ किया गया; इथेनॉल उत्पादन के लिए वैकल्पिक मार्ग खोले गए, तेल क्षेत्र की सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों को जैव-रिफाइनरी स्थापित करने का निर्देश दिया गया
  • 2014-15 – निविदा प्रक्रियाओं को सरल बनाने की दिशा में उठाए गए कदम
  • मई 2016 – उद्योग (विकास और विनियमन) या आईडीआर अधिनियम में 14 मई 2016 को संशोधन किया गया ताकि पेट्रोल में मिश्रित किए जाने वाले इथेनॉल की निरंतर आपूर्ति के लिए केंद्र और राज्य सरकारों की भूमिकाओं को स्पष्ट किया जा सके
  • जून 2018 - सभी हितधारकों को शामिल करते हुए जैव ईंधन पर राष्ट्रीय नीति, 2018 को अद्यतन और भविष्योन्मुखी रूप से अधिसूचित किया गया
  • जुलाई 2018 - देश में इथेनॉल उत्पादन क्षमता को बेहतर बनाने और बढ़ाने के लिए ब्याज सब्सिडी योजना। इथेनॉल पर जीएसटी 18 प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत कर दिया गया
  • 2018-19 - बी भारी शीरे, गन्ने के रस और अनुपयोगी अनाज को इथेनॉल में परिवर्तित करने की अनुमति दी गई
  • अप्रैल 2019 - अंडमान निकोबार और लक्षद्वीप के द्वीपीय केंद्र शासित प्रदेशों को छोड़कर पूरे भारत में ईबीपी कार्यक्रम का विस्तार किया गया
  • सितंबर 2019 - इथेनॉल उत्पादन के लिए चीनी और चीनी सिरप जैसे नए स्रोतों को निश्चित लाभकारी मूल्य पर पेश किया गया
  • अक्टूबर 2019 - "ईबीपी कार्यक्रम के तहत दीर्घकालिक आधार पर इथेनॉल खरीद नीति" प्रकाशित हुई
  • अगस्त 2020 - ईथेनॉल आपूर्तिकर्ताओं का दीर्घकालिक पंजीकरण, जिसमें उन्हें पांच वर्षों के लिए इथेनॉल की मांग की जानकारी देना शामिल है
  • सितंबर 2020 - ओएमसी ने इथेनॉल क्षमता विस्तार परियोजनाओं का समर्थन करने के लिए इथेनॉल आपूर्तिकर्ताओं और बैंकरों के साथ त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए ऑफ-टेक गारंटी पत्र और सहमति प्रदान करना शुरू कर दिया
  • अक्टूबर 2020 - ओएमसी द्वारा निविदा शर्तों में और ढील दी गई जैसे एक बार दस्तावेज़ जमा करना, त्रैमासिक बैंक गारंटी, कई परिवहन दर स्लैब और परिवहन दरों को डीजल के खुदरा विक्रय मूल्य (आरएसपी) से जोड़ना, सुरक्षा जमा में कमी और आपूर्ति न की गई मात्रा पर लागू जुर्माना आदि
  • नवंबर 2020 - इथेनॉल उत्पादन के लिए मक्का का उपयोग करने हेतु एनबीसीसी को मंजूरी दी गई। इथेनॉल उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए ब्याज सब्सिडी योजना को अनाज आधारित डिस्टिलरियों तक विस्तारित किया गया
  • दिसंबर 2020 - ओएमसी ने अपनी इथेनॉल भंडारण क्षमता को नवंबर 2017 में 5.39 करोड़ लीटर से बढ़ाकर दिसंबर 2020 तक 16.9 करोड़ लीटर कर दिया है जिससे उनके डिपो में 20 दिनों से अधिक का इथेनॉल भंडारण कवर उपलब्ध हो गया है

स्रोत: https://www.pib.gov.in/FactsheetDetails.aspx?Id=148564®=48&lang=2

 

वर्ष 2021

  • प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने जून 2021 में अंतर-मंत्रालयी समिति द्वारा तैयार किया गया "भारत में इथेनॉल मिश्रण के लिए रोडमैप 2020-25" जारी किया, जिसमें 20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण के लक्ष्य तक पहुंचने का विस्तृत मार्ग बताया गया है। इस रोडमैप में नवंबर 2022 तक 10 प्रतिशत मिश्रण का मध्यवर्ती लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है

स्रोत : पीआईबी पीआरआईडी 1831289 – “भारत ने निर्धारित समय से पांच महीने पहले ही 10 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण का लक्ष्य हासिल कर लिया है

  • ईएसआई 2020-21 में पेट्रोल के साथ इथेनॉल का मिश्रण 302.3 करोड़ लीटर रहा , जिसमें मिश्रण प्रतिशत पिछले वर्षों के 1.53 प्रतिशत (2013-14) से लगातार बढ़ रहा है।

स्रोत: पीआईबी पीआरआईडी 2043042 – “एथेनॉल के मिश्रण में वृद्धि (लोकसभा उत्तर)

  • मीडिया रिपोर्टों (सरकारी सूत्रों का हवाला देते हुए) में इस अवधि के आसपास पुणे में उच्च इथेनॉल-मिश्रित ईंधन को प्रदर्शित करने के प्रयासों के तहत एक 100 पायलट पहल का उल्लेख किया गया था।

स्रोत : प्रेस सूचना ब्यूरो

वर्ष 2022

  • सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने जून 2022 में पेट्रोल में 10 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण का लक्ष्य हासिल कर लिया जो ईएसवाई 2021-22 के तहत नवंबर 2022 निर्धारित किया गया था।

स्रोत: प्रेस सूचना ब्यूरो

  • मंत्री (पीएनजी) ने कहा कि इथेनॉल का मिश्रण 2013 में 0.67 प्रतिशत से बढ़कर मई 2022 में 10 प्रतिशत हो गया है और एसआईएएम के जैव ईंधन पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में उन्होंने पुष्टि की कि 20 प्रतिशत मिश्रण लक्ष्य पांच वर्ष घटाकर 2030 से 2025 कर दिया गया है।

स्रोत: पीआईबी पीआरआईडी 1869250 – “देश में फ्लेक्स-फ्यूल इंजन वाले वाहनों के उत्पादन को बड़े पैमाने पर बढ़ाने की आवश्यकता है: श्री हरदीप एस. पुरी

  • पिछले आठ वर्षों में हासिल की गई इस उपलब्धि के परिणामस्वरूप 41,500 करोड़ रुपये से अधिक का विदेशी मुद्रा प्रभाव, ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में 27 लाख टन की कमी और किसानों को 40,600 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान हुआ।

स्रोत: पीआईबी पीआरआईडी 1831289

  • मंत्री (पीएनजी) ने घोषणा की कि भारत में इथेनॉल की मांग 2025 तक बढ़कर 10.16 अरब लीटर होने की संभावना है और जैव ईंधन बेचने वाले पेट्रोल पंपों की संख्या 29,897 (2016-17) से बढ़कर 67,641 (2021-22) हो गई है। यह तीन गुना वृद्धि है।

स्रोत: पीआईबी पीआरआईडी 1869250

  • मंत्री (पीएनजी) ने ऑटोमोबाइल निर्माताओं से ई20 ईंधन की उपलब्धता को पूरा करने और भारत के जैव ईंधन परिवर्तन का समर्थन करने के लिए फ्लेक्स-फ्यूल इंजन वाले वाहनों के उत्पादन में तेजी से विस्तार करने का आग्रह किया।

स्रोत: प्रेस सूचना ब्यूरो

  • जैव ईंधन पर राष्ट्रीय नीति, 2018 को 2022 में संशोधित किया गया था ताकि 20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण की समय सीमा को औपचारिक रूप से इथेनॉल आपूर्ति वर्ष (ईएसवाई) 2025-26 तक आगे बढ़ाया जा सके और कच्‍चे माल को विस्तारित करते हुए इसमें अनुपयोगी अनाज, टूटे हुए चावल और मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त अनाज को शामिल किया जा सके।

स्रोत: पीआईबी पीआरआईडी 2043042 – “इथेनॉल के मिश्रण में वृद्धि (लोकसभा का उत्तर, कच्‍चा माल सूची)

वर्ष 2023

  • पीएनजी मंत्री ने घोषणा की कि 20 ईंधन अप्रैल 2023 से राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्ध होगा जिससे यह पुष्टि हो गई कि भारत आपूर्ति पक्ष से इस मिश्रण को लॉन्च करने के लिए तैयार है।

स्रोत: पीआईबी पीआरआईडी 1869250

  • माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने 6 फरवरी, 2023 को बेंगलुरु में आयोजित इंडिया एनर्जी वीक के दौरान, इथेनॉल ब्लेंडिंग रोडमैप के अनुरूप, 11 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में तेल और गैस कंपनियों के 84 खुदरा आउटलेट्स पर ई20 ईंधन की शुरुआत की। प्रधानमंत्री के भाषण से संबंधित मीडिया रिपोर्टों में यह भी बताया गया कि पहले चरण में 15 शहरों में इसे शुरू किया गया है और 2025 तक पूरे भारत में इसका विस्तार करने का लक्ष्य है।

स्रोत: पीआईबी पीआरआईडी 1896729 – “प्रधानमंत्री ने आज बेंगलुरु में ई20 ईंधन की शुरुआत की और ग्रीन मोबिलिटी रैली को हरी झंडी दिखाई

  • भारत ने 9 सितंबर 2023 को नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान ग्लोबल बायोफ्यूल्स एलायंस (जीबीए) की शुरुआत का नेतृत्व किया , जिसकी घोषणा प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने अमेरिका, ब्राजील, इटली, अर्जेंटीना, सिंगापुर, बांग्लादेश, मॉरीशस और यूएई के नेताओं के साथ मिलकर सतत जैव ईंधन पर अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए की थी।

स्रोत: पीआईबी पीआरआईडी 1955836 – “वैश्विक ऊर्जा क्षेत्र में ऐतिहासिक क्षण: जी20 सम्मेलन में वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन (जीबीए) की घोषणा

  • ईएसआई 2022-23 में पेट्रोल के साथ मिश्रण बढ़कर 500 करोड़ लीटर से अधिक हो गया, जिससे मिश्रण प्रतिशत 12.06 प्रतिशत हो गया।

स्रोत: पीआईबी पीआरआईडी 2043042 – “एथेनॉल के मिश्रण में वृद्धि (लोकसभा में दिया गया उत्तर, राज्य मंत्री सुरेश गोपी)

  • राज्यसभा में एक प्रश्‍न के लिखित उत्‍तर में सरकार ने संसद को सूचित किया कि सार्वजनिक क्षेत्र की तेल और गैस कंपनियां 6 फरवरी 2023 से ई20 पेट्रोल बेच रही हैं और देश भर में 1,900 से अधिक खुदरा आउटलेट पहले से ही ई20 ईंधन वितरित कर रहे हैं । स्रोत: प्रेस सूचना ब्यूरो

वर्ष 2024

  • पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा लोकसभा में दिए गए जवाबों के अनुसार, ईएसआई 2023-24 में इथेनॉल का मिश्रण 13 प्रतिशत से अधिक हो गया (31 अगस्त 2024 तक लगभग 545.05 करोड़ लीटर का मिश्रण हुआ) और ईएसआई 2023-24 के लिए यह 14.60 प्रतिशत हुआ।

स्रोत: पीआईबी पीआरआईडी 153363 (13 प्रतिशत डेटापॉइंट) | पीआईबी पीआरआईडी 2113234 (14.60 प्रतिशत वर्ष के अंत का आंकड़ा)

  • इथेनॉल उत्पादन क्षमता 1,623 करोड़ लीटर (18 सितंबर 2024 तक) को पार कर गई जो पिछले चार वर्षों में दोगुनी से भी अधिक हो गई।

स्रोत: पीआईबी पीआरआईडी 153363

  • अगस्त 2024 में, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जैव ईंधन के क्षेत्र में हो रहे विकास के साथ तालमेल बिठाने और सतत विमानन ईंधन (एसएएफ) परियोजनाओं सहित अधिक निवेश आकर्षित करने के लिए संशोधित प्रधानमंत्री जी-वन (जैव ईंधन-वातावरण अनुकूल फसल अवशेष निवारण) योजना को मंजूरी दी।  

स्रोत: पीआईबी पीआरआईडी 153363

  • 7वें जी-एसटीआईसी दिल्ली सम्मेलन में, मंत्री (पीएनजी) ने भारत की इथेनॉल मिश्रण प्रगति पर प्रकाश डाला और कहा कि सरकार ने 20 प्रतिशत लक्ष्य से परे के लक्ष्यों की जांच शुरू कर दी है।

स्रोत: पीआईबी पीआरआईडी 153363

  • 20 पेट्रोल 15,600 से अधिक खुदरा दुकानों पर उपलब्ध है।

स्रोत : प्रेस सूचना ब्यूरो

  • लोकसभा के गैर-तारांकित प्रश्न संख्या 2859 (12 दिसंबर 2024) ने पुष्टि की कि ईएसवाई 2022-23 में मिश्रण 12.06 प्रतिशत और ईएसवाई 2023-24 में लगभग 14.6 प्रतिशत तक पहुंच गया था।

स्रोत: लोकसभा अतारांकित प्रश्न संख्या 2859, 12 दिसंबर 2024

  • इथेनॉल के साथ इंजन के प्रदर्शन पर स्पष्टीकरण जारी किया गया।

स्रोत : प्रेस सूचना ब्यूरो

 

वर्ष 2025

  • भारत ने जैव ईंधन पर राष्ट्रीय नीति, 2018 के तहत निर्धारित मूल समय-सीमा 2030 की तुलना में पांच साल पहले ही 2025 में 20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण (ई20) का लक्ष्य हासिल कर लिया।

स्रोत: पीआईबी पीआरआईडी 150699 – भारत में इथेनॉल मिश्रण (तथ्य पत्रक)

  • केन्‍द्रीय मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि पेट्रोल में इथेनॉल का मिश्रण 2014 में 1.5 प्रतिशत से बढ़कर 2025 में 20 प्रतिशत हो गया है जो 11 वर्षों में लगभग 13 गुना वृद्धि है और इथेनॉल का उत्पादन 38 करोड़ लीटर (2014) से बढ़कर जून 2025 तक 661.1 करोड़ लीटर हो गया है।

स्रोत: पीआईबी पीआरआईडी 2154355 – “भारत की इथेनॉल यात्रा अजेय है

  • 31 जुलाई 2025 तक, ओएमसी ने ईएसआई 2024-25 के दौरान औसतन 19.05 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण हासिल किया था जिसमें अकेले जुलाई 2025 में 19.93 प्रतिशत मिश्रण दर्ज किया गया था। सरकार ने ईएसआई 2024-25 और ईएसआई 2025-26 (30 जून 2026 तक) के लिए इथेनॉल उत्पादन हेतु एफसीआई के अधिशेष चावल के 52 लाख टन (एलएमटी) आवंटन को मंजूरी दी। इसके साथ ही ईएसआई 2024-25 के लिए 40 लाख टन चीनी के डायवर्जन को भी मंजूरी दी।

स्रोत: पीआईबी पीआरआईडी 2155110 – सरकार ने इथेनॉल मिश्रण प्रक्रिया में तेजी लाई

  • लोकसभा में दिए गए उत्तर में सरकार ने बताया कि इथेनॉल मिश्रण 10 प्रतिशत (वित्तीय वर्ष 2021-22) से बढ़कर 12.06 प्रतिशत (वित्तीय वर्ष 2022-23) , 14.60 प्रतिशत (वित्तीय वर्ष 2023-24) और 28 फरवरी 2025 तक 17.98 प्रतिशत (वित्तीय वर्ष 2024-25) हो गया है। सरकार ने इस वृद्धि को बढ़ावा देने वाले प्रमुख नीतिगत उपायों का उल्‍लेख किया जिनमें अनुमोदित कच्‍चे माल का विस्तार, प्रशासित इथेनॉल मूल्य निर्धारण, मिश्रण के लिए इथेनॉल पर जीएसटी को घटाकर पांच प्रतिशत करना, इथेनॉल ब्याज सब्सिडी योजना (ईआईएसएस) का कार्यान्वयन, समर्पित एथेनॉल संयंत्रों के लिए दीर्घकालिक ऑफटेक समझौते (एलटीओए) और ई20 मिश्रण लक्ष्य को 2030 से पहले वित्तीय वर्ष 2025-26 तक आगे बढ़ाना शामिल है।

स्रोत: प्रेस सूचना ब्यूरो

  • मंत्री (पीएनजी) ने पायनियर बायोफ्यूल्स 360 शिखर सम्मेलन में घोषणा की कि "भारत की इथेनॉल यात्रा अजेय है," यह देखते हुए कि 20 के आधार ईंधन बनने के बाद से इंजन की विफलता या खराबी का कोई मामला सामने नहीं आया है और 25, 27 और ई30 की ओर चरणबद्ध तरीके से बढ़ने की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने गारंटीकृत इथेनॉल मूल्य निर्धारण, कई प्रकार के कच्‍चे माल का समावेश, आसवन क्षमता का विस्तार और ओएमसी द्वारा समन्वित कार्रवाई को भारत के इथेनॉल कार्यक्रम के प्रमुख प्रवर्तक के रूप में भी जोर दिया।

स्रोत: पीआईबी पीआरआईडी 2154355

  • राज्यसभा को (18 दिसंबर 2025) सूचित किया गया कि ईएसआई 2024-25 के दौरान 1,000 करोड़ लीटर से अधिक इथेनॉल का मिश्रण किया गया जिससे 19.24 प्रतिशत का औसत मिश्रण प्राप्त हुआ जिसमें अक्टूबर 2025 का मिश्रण 19.97 प्रतिशत था।

स्रोत: राज्यसभा का उत्तर, 18 दिसंबर 2025 (डीडी न्यूज़ रिपोर्ट)

  • लोकसभा में मंत्री (पीएनजी) द्वारा दिए गए लिखित उत्तर के अनुसार ईबीपी के तहत किसानों को किए गए कुल भुगतान 1.25 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गए हैं और विदेशी मुद्रा बचत 1.44 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गई है (जुलाई 2025 तक)।

स्रोत: पीआईबी पीआरआईडी 2113234 – 20 प्रतिशत से अधिक मिश्रण के उपाय

वर्ष 2026

  • अप्रैल 2026 से सभी भारत स्टेज-VI (बीएस-VI) वाहनों के लिए 20 उत्सर्जन मानकों को पूरी तरह से पूरा करना अनिवार्य है और पूरे भारत में बेचे जाने वाले सभी पेट्रोल में कम से कम 95 के रिसर्च ऑक्टेन नंबर (आरओएन) को पूरा करने वाला 20 प्रतिशत इथेनॉल (ई20) होना अनिवार्य है।

स्रोत: पीआईबी पीआरआईडी 2268671 – “फ्लेक्स फ्यूल वाहन भारत को एक व्यावहारिक समाधान प्रदान करते हैं…: श्री हरदीप सिंह पुरी

  • भारत की इथेनॉल उत्पादन क्षमता बढ़कर लगभग 20 अरब लीटर हो गई है जो कि ई20 निर्देश को बनाए रखने के लिए आवश्यक लगभग 11 अरब लीटर से कहीं अधिक है।

स्रोत: पीआईबी पीआरआईडी 2277210 – भ्रामक ई20 दावों की तथ्य-जांच

  • विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून 2026) के अवसर पर मंत्री (पीएनजी) ने आईओसीएल के एक रिटेल आउटलेट में 85 फ्लेक्स-फ्यूल को बढ़ावा देने के लिए एक शुरुआत का नेतृत्व किया जिसमें भारत के कम कार्बन उत्सर्जन वाले परिवहन मिश्रण में इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को भी शामिल किया गया।

स्रोत: पीआईबी पीआरआईडी 2268671

  • नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों (स्प्लेंडर+ और एचएफ डीलक्स फ्लेक्स फ्यूल) की शुरुआत के मौके पर पीएनजी मंत्री ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ फ्लेक्स-फ्यूल मोबिलिटी को "भारत के ऊर्जा इतिहास में एक नया अध्याय" बताया। इसमें उन्होंने ब्राजील के उच्च इथेनॉल मिश्रण के अनुभव का हवाला दिया और कहा कि सरकार ई85 को अपनाने के लिए सहायक मूल्य निर्धारण ढांचे की जांच कर रही है।

स्रोत: पीआईबी पीआरआईडी 2268671

  • ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एआरएआई) ने ई20 इथेनॉल-मिश्रित ईंधन और वाहन प्रदर्शन के लिए कठोर सत्यापन मानकों की पुनः पुष्टि की।

स्रोत: https://www.pib.gov.in/PressRelasePage.aspx?PRID=2281084®=48&lang=2

  • लोकसभा के अतारांकित प्रश्न संख्या 6315, "वाहनों और उपभोक्ताओं पर इथेनॉल मिश्रण का प्रभाव" के उत्तर में सरकार ने कहा कि नीति आयोग के अंतर्गत 26 दिसंबर 2020 को गठित अंतर-मंत्रालयी समिति (आईएमसी) ने ई20 ईंधन की वाहन अनुकूलता और माइलेज संबंधी पहलुओं का व्यापक रूप से अध्ययन किया था। इस मूल्यांकन को इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल), ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एआरएआई) और सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (एसआईएएम) द्वारा किए गए शोध का समर्थन प्राप्त था। सरकार ने संसद को सूचित किया कि व्यापक क्षेत्रीय परीक्षणों में ई20 के साथ अनुकूलता संबंधी कोई समस्या या वाहन प्रदर्शन पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पाया गया है।

***

 

पीके/केसी/जेके/ओपी


(रिलीज़ आईडी: 2283327) आगंतुक पटल : 69
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Gujarati , Malayalam