संचार मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

ट्राई ने राजस्थान के बाड़मेर, बालोतरा, पचपदरा शहर और आसपास के क्षेत्रों (राजस्थान के एलएसए में) में मोबाइल नेटवर्क की गुणवत्ता का आकलन किया

प्रविष्टि तिथि: 09 JUL 2026 1:28PM by PIB Delhi

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (टीआरएआई-ट्राई) ने जून, 2026 के दौरान राजस्थान के बाड़मेर, बालोतरा, पचपदरा शहर और आसपास के क्षेत्रों में कराए गए स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट (आईडीटी) के निष्कर्ष आम दूरसंचार उपभोक्ताओं की जानकारी के लिए जारी किए हैं। इस ड्राइव टेस्ट का उद्देश्य दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) द्वारा प्रदान की जाने वाली मोबाइल नेटवर्क सेवाओं (वॉयस और डेटा दोनों) की वास्तविक समय गुणवत्ता का आकलन और सत्यापन करना है। आईडीटी के दौरान, ट्राई कवरेज, कॉल ड्रॉप रेट (सीडीआर), कॉल सेटअप सक्सेस रेट (सीएसएसआर), डेटा डाउनलोड (डीएल) और अपलोड (यूएल) थ्रूपुट आदि जैसे प्रमुख सेवा गुणवत्ता (क्यूओएस) मापदंडों के लिए टीएसपी के प्रदर्शन को रिकॉर्ड करता है, जिन्हें बाद में उपभोक्ताओं को सूचित करने और टीएसपी को अपनी सेवाओं में सुधार करने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु प्रकाशित किया जाता है।

इन स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट (आईडीटी) को शहरों, हॉटस्पॉट, सार्वजनिक परिवहन केंद्रों आदि जैसे विभिन्न उपयोग परिवेशों में सभी टीएसपी (दूरसंचार सेवा प्रदाताओं) के मोबाइल नेटवर्क प्रदर्शन को मापने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस प्रकार के ड्राइव टेस्टिंग में, 2जी, 3जी, 4जी और 5जी नेटवर्क पर सभी टीएसपी के सिम कार्ड का उपयोग करके लाइव डेटा और वॉयस सेशन स्थापित किए जाते हैं। कई उन्नत टेस्ट हैंडसेट का उपयोग किया जाता है, और उन्नत सॉफ्टवेयर सिस्टम का उपयोग करके सेशन की तत्क्षण निगरानी और विश्लेषण किया जाता है।

ट्राई ने अपनी नियुक्त एजेंसी के माध्यम से राजस्थान के स्थानीय सीमा क्षेत्र (एलएसए) में 1 जून, 2026 से 2 जून और 4 जून 2026 के दौरान शहर के 350.3 किलोमीटर के मार्ग और बाड़मेर, बालोतरा, पचपदरा शहर और आसपास के क्षेत्रों (7 हॉटस्पॉट स्थानों) पर ड्राइव टेस्ट कराए। ये टेस्ट ट्राई के जयपुर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय की देखरेख में किए गए। ड्राइव टेस्ट रिपोर्ट में प्रस्तुत अवलोकन, ड्राइव टेस्ट के दिन/समय पर परीक्षण क्षेत्र/मार्ग पर टीएसपी के प्रदर्शन को दर्शाते हैं।

ड्राइव टेस्ट रूट मैप : निम्नलिखित मानचित्र ड्राइव टेस्ट मार्गों का अवलोकन प्रदान करता है, जिसमें शहर ड्राइव, इंटर-ऑपरेटर कॉलिंग, हॉटस्पॉट और वॉक टेस्ट शामिल हैं, जैसा कि मानचित्र पर दर्शाए गए संकेतों के अनुसार है:

प्रमुख मापदंडों का आकलन किया गया

  1. कवरेज गैप: नमूनों का प्रतिशत, जिनके लिए सिग्नल की शक्ति संबंधित तकनीक (2जी/ 3जी/ 4जी/ 5जी) के लिए निर्धारित न्यूनतम सिग्नल शक्ति से कम पाई गई।
  2. वॉइस सेवाएं: कॉल सेटअप सफलता दर (सीएसएसआर), कॉल ड्रॉप दर (डीसीआर), कॉल सेटअप समय, कॉल साइलेंस दर, स्पीच क्वालिटी (एमओएस)
  3. कॉल साइलेंस की स्थिति : कॉल के दौरान हुई कॉल साइलेंस की संख्या।
  4. डेटा सेवाएं: डाउनलोड/अपलोड थ्रूपुट, लेटेंसी, जिटर, पैकेट ड्रॉप दर।

 

बाड़मेर, बालोतरा, पचपदरा शहर और आसपास के क्षेत्रों में प्रमुख मापदंडों के आधार पर समग्र मोबाइल नेटवर्क प्रदर्शन का सारांश नीचे दिया गया है:

  1. कवरेज गैप - ऑटो-सिलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में ड्राइव टेस्ट रूट पर वॉइस टेस्टिंग के दौरान सिग्नल की तीव्रता का आकलन कुल एकत्रित नमूनों में से खराब सिग्नल तीव्रता वाले नमूनों की संख्या के आधार पर किया गया। एयरटेल के लिए यह अनुपात 874/28421, बीएसएनएल के लिए 6332/21622, आरजेआईएल के लिए 355/28540 और वीआईएल के लिए 4378/27385 था। कवरेज गैप का विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।
  2. कॉल ड्रॉप - सफलतापूर्वक स्थापित कॉलों की संख्या में से ड्रॉप हुई कॉलों की संख्या एयरटेल के लिए 0/255, बीएसएनएल के लिए 8/183, आरजेआईएल के लिए 2/260 और वीआईएल के लिए 7/251 थी। कॉल ड्रॉप होने के स्थानों का विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।
  3. कॉल साइलेंस की स्थिति - कुल स्थापित कॉलों में से 3 सेकंड से अधिक समय तक साइलेंस रहने की कुल संख्या के रूप में मापी गई कॉल साइलेंस की स्थिति एयरटेल के लिए 0/249, बीएसएनएल के लिए 24/143, आरजेआईएल के लिए 3/250 और वीआईएल के लिए 30/236 थीं। कॉल साइलेंस की स्थिति के स्थानों का विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।

 

  1. डेटा डाउनलोड और अपलोड थ्रूपुट :
  1. डेटा डाउनलोड प्रदर्शन (समग्र) : एयरटेल (5जी/4जी) की औसत डाउनलोड गति 145.06 एमबीपीएस, बीएसएनएल (4जी/3जी/2जी) की 8.11 एमबीपीएस, आरजेआईएल (5जी/4जी) की 228.12 एमबीपीएस और वीआईएल (5जी/4जी/2जी) की 22.40 एमबीपीएस रही। डाउनलोड थ्रूपुट का विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।
  2. डेटा अपलोड प्रदर्शन (समग्र) : एयरटेल (5जी/4जी) की औसत अपलोड गति 24.57 एमबीपीएस, बीएसएनएल (4जी/3जी/2जी) की 3.60 एमबीपीएस, आरजेआईएल (5जी/4जी) की 22.28 एमबीपीएस और वीआईएल (5जी/4जी/2जी) की 10.99 एमबीपीएस रही। अपलोड थ्रूपुट का विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।

 

मानचित्र पर लाल बिंदु पर क्लिक करके ड्रॉप कॉल और कॉल साइलेंस की स्थिति देखी जा सकती है

आईडीटी के दौरान ड्राइव टेस्ट रूट और कवर किए गए क्षेत्र का विवरण इस प्रकार है:

शहर-बाड़मेर, बालोतरा, पचपदरा शहर व आसपास के क्षेत्रों में गडरा रोड, गागरिया, रामसर, बाचभर, बाड़मेर, उत्तरलाई, कवास, लापला, बायतु, गोल स्टेशन, तिलवाड़ा, बालोतरा, जेरला व पचपदरा आदि।

इस आईडीटी रिपोर्ट के निष्कर्ष संबंधित टीएसपी (दूरसंचार सेवा प्रदाता) के साथ साझा किए गए हैं ताकि वे आवश्यकतानुसार आगे की कार्रवाई कर सकें। आईडीटी की विस्तृत रिपोर्ट टीआरएआई की वेबसाइट www.trai.gov.in पर उपलब्ध है। किसी भी स्पष्टीकरण या अतिरिक्त जानकारी के लिए, जयपुर स्थित टीआरएआई के क्षेत्रीय कार्यालय को ईमेल आईडी adv.jaipur@trai.gov.in पर ईमेल भेजा जा सकता है। जयपुर स्थित टीआरएआई के क्षेत्रीय कार्यालय से 0141-2701919 पर संपर्क किया जा सकता है।

अनुलग्नक देखने के लिए यहां क्लिक करें

****

पीके/केसी/एके/एनजे

 


(रिलीज़ आईडी: 2282851) आगंतुक पटल : 172
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Punjabi , Tamil