प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने श्री रामविलास पासवान जी को श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रविष्टि तिथि: 05 JUL 2026 12:09PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री रामविलास पासवान जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने कहा, उन्होंने समाज के वंचित और कमजोर वर्गों के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्हें जनसेवा और राष्ट्रीयसेवा के प्रति उनके समर्पण के लिए हमेशा याद किया जाएगा।

 

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर पोस्ट किया:

पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान जी की जयंती पर उन्हें मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। समाज के वंचित और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए उन्होंने अहम योगदान दिया। जनसेवा और राष्ट्रसेवा के प्रति अपने समर्पण भाव के लिए वे हमेशा याद किए जाएंगे।

 

 

***

पीके/केसी/पीपी/वीके


(रिलीज़ आईडी: 2281225) आगंतुक पटल : 340
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Manipuri , Bengali , Bengali-TR , Assamese , Punjabi , Gujarati , Tamil , Tamil , Telugu , Malayalam